फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The 'Har Ghar Tiranga' campaign will run from the 9th to the 17th

Gonda News: नौ से 17 तक चलेगा हर घर तिरंगा अभियान

Mon, 03 Aug 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
The 'Har Ghar Tiranga' campaign will run from the 9th to the 17th
गोंडा। जिले में 09 से 17 अगस्त तक आयोजित होने वाले हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई, इसमें अभियान की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों और कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अभियान के तहत सभी विद्यालयों, सरकारी व अर्द्धसरकारी कार्यालयों, विभिन्न संस्थाओं तथा ग्राम पंचायत स्तर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। तिरंगा यात्राओं के दौरान वंदे मातरम् गीत भी बजाया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्यक्रम गरिमा, सम्मान और उत्साह के साथ आयोजित किए जाएं। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि राष्ट्रीय पर्व से जुड़ी गतिविधियां व्यापक स्तर पर सफल हो सकें।
विज्ञापन

डीएम ने आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा भी की। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ दयानंद प्रसाद, डीडीओ आदित्य तिवारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सुशील कुमार पांडेय, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed