फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The Ghaghra's water entered two villages

दो गांवों में घुसा घाघरा का पानी

Wed, 06 Jul 2016 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
The Ghaghra's water entered two villages
घाघरा व सरयू नदी का जलस्तर रुक-रुक कर बढ़ रहा है। घाघरा के पानी से हर साल प्रभावित होने वाले मांझा रायपुर व परसावल गांव में नदी का पानी बहना शुरू हो गया है। बाढ़ से जूनियर हाईस्कूल भी घाघरा में समा गया।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित करनैलगंज व नवाबगंज में अब तक करीब छह सौ एकड़ से अधिक जमीन को घाघरा व सरयू अपनी आगोश में ले चुकी है। मांझा रायपुर व परसावल गांव की दो हजार आबादी गांव छोड़कर बंधे पर आ गई है।
विज्ञापन


जुलाई की शुरुआत में आए मानसून और पहाड़ों पर होने वाली बारिश का असर जिले में भी दिखना शुरू हो गया है। हफ्ते भर पहले जहां घाघरा नदी खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही थी, तो वहीं अब एल्गिन-चरसड़ी ब्रिज पर इसका जलस्तर खतरे के निशान 106.07 मीटर के सापेक्ष 105.89 मीटर तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर अयोध्या में सरयू नदी खतरे के निशान 92.73 के सापेक्ष 91.98 मीटर पर बह रही है। घाघरा के बढ़ते जलस्तर से करनैलगंज इलाके में बंधे के इस पार पड़ने वाले दो गांव मांझा रायपुर व परसावल में नदी का पानी घुस गया है। यहां रहने वाली दो हजार आबादी को मजबूरन भागकर बंधे पर शरण लेनी पड़ी।

ग्राम परसावल में स्थित एक परिषदीय जूनियर हाई स्कूल मंगलवार शाम से बुधवार तक कटान की जद में आ गया। भवन घाघरा में समा गया। अब वहां नदी की तेज धारा बह रही है। बुधवार को ग्राम पारा और बेहटा में घाघरा की कटान तेज हो गई। नदी कटान करते हुए बांध की ओर आ रही है।


नदी की तेज कटान से बांध के डेंजर जोन में खतरा भले ही कम हो मगर ग्राम नैपुरा, पारा, बेहटा के सामने कटान की स्थिति को देखते हुए बांध को खतरा पैदा हो सकता है। नवाबगंज इलाके में भी जैतपुर माझा, मांझाराठ, दुर्गागंज माझा इलाके में नदी की कटान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed