फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The four centers evaluated today

चार केंद्रों पर मूल्यांकन आज से

Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो, गोंडा Updated Tue, 29 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
The four centers evaluated today
तैयारी करते शक्षक - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडियट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन अव्यवस्थाओं के बीच बुधवार से शुरू होगा। चार केंद्रों पर 8.72 लाख उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1713 परीक्षकों व 177 उप प्रधान परीक्षकों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


इंटरमीडियट व हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले के चार कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। लेकिन यहां व्यवस्था बदहाल है। इन केंद्रों पर बिजली की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कमरों में लगे पंखे टूटे व वायरिंग उखड़ी हुई है।
विज्ञापन


साथ ही कॉलेजों में लगे हैंडपंप खराब हैं। इससे परीक्षकों को यहां परेशानी होगी। इंटरमीडियट की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए राजकीय इंटर कॉलेज व जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक सीबी सिंह ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की 2.60 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए 420 परीक्षकों को लगाया गया है।

मूल्यांकन पर नजर रखने के लिए 46 उप प्रधान परीक्षक भी लगाए गए हैं। जिगर मेमोरियल इंटर कॉलेज में 521 परीक्षक व 53 उप प्रधान परीक्षक 3.64 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इसी तरह हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाएं शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज व स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में जांची जायेंगी।


मूल्यांकन के लिए शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज को हाईस्कूल की 1.22 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसके लिए यहां 396 परीक्षक व 40 उप प्रधान परीक्षक लगाए गए हैं। इसी तरह स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में 376 परीक्षक व 38 उप प्रधान परीक्षक 1.26 लाख उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि मूल्यांकन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed