फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The executive organization absconding leaving the work of two crores incomplete

2 करोड़ का काम अधूरा छोड़कर कार्यदायी संस्था फरार

Wed, 07 Oct 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The executive organization absconding leaving the work of two crores incomplete
गोंडा में अपर निदेशक स्वास्थ्य का कार्यालय भवन। - फोटो : GONDA
गोंडा। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय का काम अधूरा छोड़ कार्यदायी संस्था गायब हो गई। वर्ष 2013-14 में अपर निर्देश कार्यालय को बनाने का कार्य राजकीय निर्माण निगम को मिला था।
विज्ञापन

कार्यालय को बनाने के लिए लिये 1 करोड़ 93 लाख रुपये स्वीकृति किया गया था। जिसमें कार्यालय का प्रशासनिक भवन, चार टाइप वन कर्मचारी आवास, बाउंड्री वाल, आवास के बगल रोड, ओवर हेड टैंक बनाया जाना था। लेकिन कार्यदायी संस्था सिर्फ कार्यालय का निर्माण करवाकर बिना विभाग को हस्तांतरित किये फरार हो गई। अपूर्ण ऐडी कार्यालय में अपर निदेशक समेत सभी कर्मचारी बैठने लगे लेकिन अभी भी बिल्डिंग को हैंडओवर नहीं किया गया। कर्मचारी आवास का ढांचा बनाकर छोड़ दिया गया। न ही ओवर हेड टैंक रखा गया तथा स्वीकृत रोड को भी नहीं बनाया गया।
विज्ञापन

नोटिस का जवाब नहीं, एफआईआर की तैयारी
विभाग द्वारा कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को काम पूरा कराकर विभाग को स्थानांतरित करने के लिए कई नोटिस भेजे गये लेकिन संबंधित कार्यदायी संस्था ने कोई जवाब नहीं दिया। अब अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. आनंद ओझा कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था को कई बार नोटिस भेजा गया जिसका जवाब नहीं मिला। अब संस्था पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर कमिश्नर ने दिखाई सख्ती
गोंडा। देवीपाटन मंडल के मंडलायुक्त एसवीएस रंगाराव ने भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध व गुणवत्तपूर्ण निर्माण कराने के दिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थायें अपना एक्शन प्लान तैयार कर 2 दिन के अंदर उपलब्ध कराऐं। आयुक्त ने संबंधित प्रशासकीय विभाग के मंडलीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में योजनांतर्गत प्राप्त धन के सापेक्ष निर्माण कार्य में अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया है कि जहां पर पूरी धनराशि प्राप्त हो गई है। वहां एक्शन प्लान बना करके निर्माण कार्यों को समयबद्ध तथा गुणवत्ता के साथ पूर्ण करायें। आयुक्त ने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाएं अब तक प्राप्त धन से परियोजना का मुख्य भवन, बिजली, पानी आदि की व्यवस्था का कार्य प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र पूर्ण करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed