फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The driver clashed with the outpost in-charge and threatened to take action

Gonda News: चौकी प्रभारी से भिड़ा चालक, देख लेने की दी धमकी

Fri, 21 Nov 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 21 Nov 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
The driver clashed with the outpost in-charge and threatened to take action
झंझरी। गुरुनानक चौक के पास बुधवार देर रात सवारी बैठाने को लेकर अर्टिगा चालक रोडवेज चौकी प्रभारी से भिड़ गया। चालक ने चौकी प्रभारी का शोल्डर पकड़ लिया और देख लेने की धमकी दी। चौकी प्रभारी ने चालक समेत दो लोगों को नामजद करते हुए छह अन्य के खिलाफ धमकी व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अर्टिगा चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गुरुनानक चौराहे से गुड्डूमल चौराहे की तरफ जाने वाले मार्ग के पास अर्टिगा गाड़ी खड़ी करके चालक सवारियां बैठा रहे थे। वहीं पर एक चालक और उसके साथी शराब के नशे में लोगों से अभद्रता कर रहे थे। सूचना पर चौकी प्रभारी रोडवेज अविनाश सिंह आरक्षी रामनाथ प्रजापति व पंकज कुमार के साथ वहां पहुंचे। चालक और उसके साथी चौकी प्रभारी से भिड़ गए। शोल्डर पकड़कर खींचने लगे और देख लेने की धमकी दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि दोनों को पकड़कर कोतवाली लाया गया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम चालक अखिलेंद्र प्रताप सिंह व सिद्धार्थ सिंह निवासी बड़का विशंभरपुर बताया। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed