फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The dead body of a young man found landed in a crooked river

टेढ़ी नदी में उतराता मिला युवक का शव

Mon, 13 Apr 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
The dead body of a young man found landed in a crooked river
तरबगंज (गोंडा)। गिरधरपुर गांव के पास टेढ़ी नदी में एक युवक का शव उतराता मिला है। युवक के गले में सोने की चेन मिली है। ग्रामीणों को आशंका है कि युवक की हत्या करके शव को टेढ़ी नदी में फेंक दिया गया है।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के गिरधरपुर गांव के पास टेढ़ी नदी में सोमवार की सुबह एक युवक (28) का शव उतराता दिखाई पड़ा। मवेशियों को चराने निकले गांव के चरवाहों ने जब नदी में शव उतराता देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव नदी से निकलवाया तो वह क्षत-विक्षत हालत में था। कपड़े के नाम पर सिर्फ पैंट थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक की हत्या कर शव को टेढ़ी नदी में फेंक दिया गया। थाना तरबगंज के प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह गिरधरपुर के साथ ही पास के गांव के लोगों को बुलाया गया था, लोगों से शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की गई। मगर अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, युवक के गले में एक चेन भी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed