{"_id":"5ef4d6088ebc3e42cc661c29","slug":"the-couple-died-after-being-hit-by-a-train-crossing-the-track-gonda-news-lko5277231114","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक पार करते ट्रेन की चपेट में आने से दंपती की मौत
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। असरफाबाद जंगल के पास बुधवार की देर शात छुट्टा जानवरों से फसल की रखवाली करके लौट रहे पति-पत्नी रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। तभी पत्नी ट्रैक के बीचो-बीच गिर गई। इसी बीच ट्रेन आ गई। जिससे ट्रेन की चपेट में आने से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चपेट में आने से पति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय पति ने रास्ते में दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के अमवा गांव निवासी राम सिंह वर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम उसके पिता श्रीराम वर्मा व माता अकाला देवी छुट्टा जानवर से फसल की रखवाली करने के लिए अशरफाबाद जंगल के पास खेत को गए थे। वहां से वापस घर लौटते समय दोनों रेल ट्रैक पार कर रहे थे। राम सिंह वर्मा के मुताबिक ट्रैक पार करते समय उसकी माता अकाला देवी ट्रैक के बीचो-बीच गिर गई।
इसी बीच ट्रेन आ जाने से उसकी चपेट में आने से माता अकाला देवी (56) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रेन की चपेट में आने से उसके पिता श्रीराम वर्मा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी मनकापुर लाया गया। जहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई। कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक मनीष जाट ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।