{"_id":"6827791e711d9bdce60b2f01","slug":"the-complaints-that-are-received-repeatedly-during-the-sampoorna-samadhan-diwas-will-be-resolved-on-the-spot-gonda-news-c-100-1-slko1026-137809-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संपूर्ण समाधान दिवस में बार-बार आने वाली शिकायतों का मौके पर ही होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संपूर्ण समाधान दिवस में बार-बार आने वाली शिकायतों का मौके पर ही होगा निस्तारण
Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 16 May 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। संपूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब बार-बार आने वाली शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया जाएगा। इसके लिए चारों तहसीलों के एसडीएम को निर्देश जारी किए गए हैं।
डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि एसडीएम को कहा गया है कि वह उन मामलों पर विशेष कार्रवाई करें, जिनमें शिकायतकर्ता बार-बार समाधान दिवस के पश्चात भी प्रार्थनापत्र प्रस्तुत कर रहे हैं। आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त हो रहे ऐसे प्रकरणों की पहचान कर सभी तहसीलों में उनकी सूची भेज दी गई है। डीएम ने कहा कि जनशिकायतों के गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए यह पहल की जा रही है। बार-बार शिकायत करने वाले आवेदकों की पहचान कर उन्हें आगामी संपूर्ण समाधान दिवस में बुलाया जाए। उनकी शिकायतों का निस्तारण उसी दिन समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे अधिकारी के समक्ष किया जाए। इसके लिए लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं आवेदक को जांच आख्या के साथ उपस्थित रहने की सूचना दी जाएगी ताकि मामले का पूरी तरह निपटारा मौके पर ही किया जा सके।