फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a youth immersed in a pond was found after two days

तालाब में डूबे युवक का शव दो दिन बाद बरामद

Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
The body of a youth immersed in a pond was found after two days
करनैलगंज (गोंडा)। दो दिन पूर्व थाना कटरा बाजार क्षेत्र के ग्राम छतौरा में स्थित एक तालाब में डूबे युवक का शव गुरुवार को एसडीआरएफ की टीम द्वारा बरामद कर लिया गया। एसडीआरएफ के प्लाटून कमांडर ओमकार यादव की अगुवाई में थाना क्षेत्र कटरा बाजार के ग्राम बरबटपुर निवासी मोहम्मद सईद का बेटा फरीद पड़ोस के ग्राम छतौरा के तालाब में डूब गया था। काफी प्रयास के बाद भी स्थानीय गोताखोर जब खोज नहीं सके तो लखनऊ से एसडीआरएफ की 15 सदस्यीय टीम प्लाटून कमांडर ओमकार यादव के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच खोजबीन शुरू की।
विज्ञापन

टीम ने 23 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जवान विपिन, अजय, राजेश, पवन, विजेंद्र, रविंद्र, शिवनाथ के सहयोग से गुरुवार सुबह सात बजे फरीद के शव को गहरे पानी से निकाल स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जिसे पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसडीएम ज्ञानचन्द्र गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed