फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The body of a young man who had gone out to buy vegetables was found in a pond

Gonda News: सब्जी लेने निकले युवक का तालाब में मिला शव

Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 11 Dec 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone out to buy vegetables was found in a pond
सुरेश कुमार। फाइल फोटो
रुपईडीह। घर से सब्जी लेने के लिए बुधवार शाम निकले कौड़िया के बनगाई गांव निवासी सुरेश कुमार (34) का शव बृहस्पतिवार को गांव के पास तालाब में उतराता मिला। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बनगाई की रहने वाली मीरा देवी ने बताया कि उनके पति सुरेश मजदूरी करते थे। बुधवार शाम वह सब्जी लेने के लिए आर्यनगर गए थे। देर शाम तक नहीं लौटे तो परिजनों ने रिश्तेदारों और संबंधियों से जानकारी ली, लेकिन कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार सुबह परिजन व ग्रामीण आसपास तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर सड़क किनारे तालाब में सुरेश का शव उतराता मिला। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रताप सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

परिवार में मचा कोहराम
सुरेश के परिवार पत्नी मीरा देवी और बेटे वीरेंद्र (15) व शिवा (6) हैं। शव मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी और बेटों को रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed