{"_id":"680e714c7bab36d40401dd12","slug":"the-atmosphere-became-devotional-due-to-the-arrival-of-pilgrims-gonda-news-c-100-1-slko1026-136670-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: परिक्रमार्थियों के आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: परिक्रमार्थियों के आगमन से भक्तिमय हुआ माहौल
Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
परसपुर के बहुवन गांव में भोजन करते परिक्रमार्थी। -संवाद
पसका (गोंडा) परसपुर ब्लाॅक के बहुवन में तीन दिन से अयोध्या की 84 कोसी परिक्रमा के श्रद्धालुओं के जत्थे आ रहे हैं। इससे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है। साधु-संतों व श्रद्धालुओं के सेवा सत्कार व जलपान के लिए ग्रामीण जुटे हुए हैं। विहिप हनुमान मंडल की अगुवाई में परिक्रमार्थियों के जत्थे के आगे बढ़ते ही रविवार को महंत ओंकार दास के साधु-संतों के जत्थे का आगमन हुआ। रविवार सुबह ही नाव से सरयू नदी पारकर महंत गयादास के नेतृत्व में परिक्रमा यात्रा ने जिले की सीमा में प्रवेश किया।
महंत गयादास ने कहा, परिक्रमा में शामिल तकरीबन 700 संतों का जत्था बहुवन मदार माझा के दुलारे बाग में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को ब्रह्मचारी, जंबूद्वीप होते हुए तुलसी धाम राजापुर पहुंचेगा। सोमवार को वहीं पर रात्रि विश्राम होगा। चौकी प्रभारी शाहपुर अरविंद कुमार, चंद्रहास उर्फ मंटू सिंह, साधना सिंह, कैलाशी देवी, मुन्नीदेवी, राजकुमार यादव समेत ग्रामीणों ने पुष्पमाला पहनाकर साधु-संतों का स्वागत किया। महंत ओंकारदास की अगुवाई में साधु-संतों का जत्था रविवार को जंबूद्वीप में रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह तुलसी जन्मभूमि राजापुर के लिए प्रस्थान करेगा। वहीं, विश्व हिंदू परिषद हनुमान मंडल के सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह जंबूद्वीप तीर्थ से परिक्रमार्थी चलकर राजापुर, पसका, सूकरखेत, खैरा नायब पुरवा होकर बखरिहा पहुंचे। वहां रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह अगले पड़ाव के लिए रवाना होंगे।