फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The accident took away the happiness of three families, every eye became moist

Gonda News: हादसे ने छीन लीं तीन परिवारों की खुशियां, हर आंख हुई नम

Mon, 02 Jun 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 02 Jun 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
The accident took away the happiness of three families, every eye became moist
राजवीर व उनकी पत्नी शांति। फाइल फोटो
झंझरी/गोंडा। बाराबंकी के रामनगर में हाईवे पर धनौरा मोड़ के पास सोमवार भोर हुए हादसे में गोंडा के चार लोगों की मौत से तीन परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस से हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को बिलखते देख हर आंख नम हो गई। तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

शहर के मालवीय नगर चौक निवासी सुधीर उर्फ राजवीर (35) पत्नी शांति सिंह उर्फ सुनीता (32), बेटी अन्वी (05), खिराभा निवासी बहनोई रमाशंकर मौर्य (40), बहन पूजा (35), भांजे दक्ष उर्फ आयुष के साथ चचेरे भाई अवध नरेश की सगाई में कार से कानपुर गए थे।
विज्ञापन

लौटते समय सोमवार तड़के करीब पांच बजे बाराबंकी के रामनगर इलाके में हादसा हो गया। इससे सुधीर, उनकी पत्नी सुनीता, बहनोई रमाशंकर और कार चालक इमामबाड़ा निवासी अयान कुरैशी (30) की मौके पर ही मौत हो गई। पूजा, दक्ष और अन्वी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से सूचना मिलते ही सुधीर, रमाशंकर व अयान के परिजनों में कोहराम मच गया। घायलों की हालत जानने के लिए भी परिजन व रिश्तेदार बेचैन हो गए। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
शव देख बिलख पड़े परिजन व रिश्तेदार
गोंडा। बाराबंकी में हादसे में जान गंवाने वाले दंपती समेत चार लोगों के शव सोमवार शाम को घर लाए गए। शव देखते ही परिजन व रिश्तेदार बिलख पड़े। ये नजारा देख अन्य लाेगों की आंखें भी नम हो गईं। पड़ोसी और रिश्तेदार पीड़ित परिजनों को सांत्वना दे रहे थे। पीपल तिराहे पर इस कदर भीड़ हो गई कि पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। (संवाद)

केंद्रीय राज्यमंत्री ने जताया शोक
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री व स्थानीय सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed