फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   The 26 lakh rupees payed without work, now missing documents

बिना काम के दिए 26 लाख, अब दस्तावेज गायब

Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 20 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The 26 lakh rupees payed without work, now missing documents
नवाबगंज के ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा व लिदेहना ग्रंट में क्षेत्र पंचायत निधि के तहत बिना काम कराए ही मनरेगा योजना से 26 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। इसकी जांच के लिए जब अधिकारी पहुंचे तो उन्हें दस्तावेज ही गायब मिले। ऐसे में घोटालेबाज प्रशासन को चकमा देकर मामले को दबाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जिला सतर्कता समिति की बैठक में विकासखंड नवाबगंज में मनरेगा योजना के अंतर्गत बिना काम कराए ही 68 लाख रुपए के भुगतान के फर्जीवाड़े का आरोप लगाया था। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने की मांग की थी।
विज्ञापन


इस शिकायत पर डीएम आशुतोष निरंजन ने बीते 20 अक्टूबर को विकासखंड नवाबगंज के दफ्तर में छापा मारकर 26 लाख रुपये के अनियमित भुगतान का मामला पकड़ा था। डीएम की जांच में खुलासा हुआ कि नवाबगंज के खंड विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत तुलसीपुर माझा व लिदेहना ग्रंट में वित्तीय वर्ष 2015-16 व 2016-17 में क्षेत्र पंचायत निधि के तहत 13 परियोजनाओं की स्वीकृति ली गई थी
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन एक भी परियोजना पर काम नहीं कराया गया। इसका स्थलीय सत्यापन भी नहीं कराया गया। खंड विकास अधिकारी ने विकास खंड में संबद्ध किए गए एक लिपिक की मिलीभगत से इन कामों का स्थलीय सत्यापन किए बिना ही अनियमित तरीके से इन कामों के बदले 26 लाख रुपये का भुगतान कर डाला।

डीएम ने डीडीओ को इसकी जांच सौपी थी, लेकिन डीएम की जांच के बाद इस घपले से जुड़े सभी अभिलेख गायब कर दिए गए। अभिलेखों के न मिलने से इस घपले की जांच एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी है।

जांच अधिकारी बनाए गए जिला विकास अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले का कोई भी अभिलेख विकासखंड पर नहीं है, जिससे जांच प्रक्रिया आगे नही बढ़ सकी है। जांच से संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं।


दस्तावेज गायब होने पर दर्ज होगा केस
शिकायत पर की गई जांच में 26 लाख की अनियमितता पकड़ी गई थी। इसकी पूरी जांच के लिए जिला विकास अधिकारी को नामित किया गया है। जांच में असहयोग करने या अभिलेख गायब करने की शिकायत मिलती है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। विभागीय कार्रवाई भी होगी।
-आशुतोष निरंजन, डीएम गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed