फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Terror of wolf in Devipatan division too, goat eaten

Gonda News: देवीपाटन मंडल में भी भेड़िये की दहशत, बकरी को बनाया निवाला

Thu, 29 Aug 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 29 Aug 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Terror of wolf in Devipatan division too, goat eaten
नवाबगंज के महंगूपुर गांव में खेतों में दिखा भेड़िया। स्रोत: वीडियोग्रैब
सूचना के बाद सरयू नदी के सीमावर्ती क्षेत्र में वन विभाग ने बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन


नवाबगंज इलाके के विश्नोहरपुर, महंगूपुर और चौखड़िया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। देवीपाटन मंडल के बहराइच जिले के महसी तहसील इलाके में भेड़िये के आतंक के बाद जिले में भी वन विभाग की टीम ने सतर्कता बढ़ा दी है। पिछले 15 दिनों के भीतर नवाबगंज इलाके के विश्नोहरपुर, मंहगूपुर और चौखड़िया गांव में तीन बकरियां गायब हो गईं। ग्रामीणों का आरोप है कि भेड़िये ने ही जानवरों को निवाला बनाया है। ऐसे में वन व विद्युत विभाग की टीम भेड़िये से सतर्क हो गई है। साथ ही इलाके में टीमें लगाई गईं हैं।
विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार, करीब 15 दिनों से महंगुपुर गांव में भेड़िये को लेकर लोग दहशत में हैं। आधा दर्जन बकरियों को शिकार बना चुके भेड़िये का फोटो वीडियो बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। स्थानीय लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी। टीम ने सतर्कता बढ़ाई, मगर कोई सुराग नहीं लग सका। पांच दिन पूर्व चौखड़िया गांव में पुल के किनारे रह रहे परवेश व वशीर खान की एक-एक बकरी भेड़िया उठा ले गया। सोमवार की रात विश्नोहरपुर में साकिर, अख्तर व बब्बन की एक-एक बकरी को भेड़िया उठा ले गया। साकिर ने बताया कि जब एक बकरी को भेड़िया ले गया तो अन्य सभी शोर मचाने लगीं। शोर सुनकर वह बाहर आए तो तब तक उसकी आंखों के सामने ही भेड़िया दोबारा बकरी लेकर भाग गया। तबसे गांव में लोग दहशत में हैं। रेंजर शुशांत शुक्ला ने बताया कि महंगूपुर में वन दरोगा की निगरानी ड्यूटी लगाई गई है। प्रतिदिन भेड़िये की तलाश की जा रही है। जाल इत्यादि का प्रबंध हो चुका है। अन्य दो गांवों की सूचना नहीं मिली थी।
विज्ञापन

आपूर्ति के लिए रातों-रात बढ़ाई क्षमता वृद्धि
देवीपाटन जोन मुख्य अभियंता दीपक अग्रवाल ने बताया कि बहराइच के महसी विद्युत उपकेंद्र में सुचारु आपूर्ति के लिए रातों-रात क्षमता वृद्धि करा दी गई। विद्युत उपकेंद्र का 15 केवीए क्षमता वृद्धि की गई है। लो-वोल्टेज और सुचारु आपूर्ति के लिए जरूरी प्रबंध किए गए हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि इलाके में लगातार भेड़िये को लेकर दहशत है। ऐसे में सुचारु आपूर्ति के लिए अधीक्षण अभियंता को कड़े निर्देश दिए गए हैैं। भेड़िये को लेकर पावर काॅर्पोरेशन पूरी तरह से सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



टीम को सतर्कता बरतने के निर्देश
सूचना के बाद संबंधित गांव में भेड़िये को लेकर टीम को सतर्क कर दिया गया है। कहीं से कोई जनहानि की सूचना नहीं है। सरयू के सीमावर्ती क्षेत्रों में भेड़िये समेत अन्य जानवर रहते हैं। अभी तक कोई अप्रत्याशित घटना नहीं हुई है। -पंकज शुक्ला, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article