फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Ten thousand people crossing with the help of bamboo bridge

तेज बहाव से कटा संपर्कमार्ग, बांस के पुल के सहारे पार होते दस हजार लोग

Tue, 17 Aug 2021 10:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand people crossing with the help of bamboo bridge
गोंडा में खरगूपुर के अचलनगर तेलईपुरवा को जाने वाली सड़क पर बना बांस का जुगाड़ु पुल। - फोटो : GONDA
गोंडा। भारी बारिश व तेज बहाव के कारण सड़क कटने से दर्जनों गांवों के लगभग दस हजार लोगों को भारी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। छह वर्ष पहले ठेकेदार सड़क की मिट्टी पटाई कराने के बाद पक्की सड़क के साथ ही पुलिया का निर्माण कराना भूल गए। जिसका खामियाजा ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रुपईडीह क्षेत्र के ग्राम पंचायत बलुआ ककरा अंतर्गत ककरा से तेलई पुरवा अचलनगर को जाने वाली कच्ची सड़क पर गैनहवा आश्रम के पास भारी बारिश व तेज बहाव के कारण लगभग आठ फुट सड़क कट गयी है।
विज्ञापन

जिससे ककरा, बलुआ, तेलई पुरवा, अचलनगर, रउता, रेहरवा, गड़रियन पुरवा, नरहरिया, भागू पुरवा, तिवारी पुरवा सहित दर्जनों गांवों के लगभग दस हजार राहगीरों व ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण बालकराम, शेषनाथ, तुलाराम, विष्णू, गिरधारी लाल, पिंटू,चंद्रिका शुक्ल, केशवराम, शुकदेव, काशीराम गौतम आदि का कहना है कि ककरा से तेलई पुरवा जाने वाले मार्ग पर ठेकेदार ने लगभग छह साल पहले मिट्टी पटाई कराने के बाद बिना पक्की सड़क व पुलिया का निर्माण कराना हीे भूल गए।

जिससे बरसात के मौसम आते ही यहां बहाव तेज हो जाता है और लोगों का आवागमन बाधित हो जाता है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सिद्धनाथ शुक्ल ने बताया कि भारी बरसात से सड़क कटने की सूचना क्षेत्रीय विधायक, सांसद व विभागीय उच्च अधिकारियों को दी गयी है, लेकिन स्थित ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed