{"_id":"62c5caea7f74b13b5b31cf74","slug":"teacher-wine-gonda-news-lko6384411102","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लास में दारू पार्टी, प्रधानाध्यापक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लास में दारू पार्टी, प्रधानाध्यापक निलंबित
विज्ञापन
फोटो-22-गोंडा में मुजेहना के प्राथमिक विद्यालय सोहास करमोहनी में शराब पार्टी करता प्रधानाध्यापक?
- फोटो : GONDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। मुजेहना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सोंहास करमोहनी के कक्ष में शराब पीने के मामले में प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। बुधवार को स्कूल में ही बैठकर शराब पीने का वीडियो वायरल होने पर डीएम ने बीएसए को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया था। बीएसए डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच में प्रधानाध्यापक के ही शराब पीने और किसी को साथ में पिलाने की पुष्टि हुई है। इस पर प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है।
प्राथमिक विद्यालय सोंहास करमोहनी में प्रधानाध्यापक पद पर तैनात शिक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बुधवार को स्कूल में शराब पार्टी की और दो बाहरी दोस्तों के साथ जमकर शराब पी। इस दौरान किसी ने शराब पार्टी का विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। विडियो वायरल होते ही महकमे में हड़कंप मच गया। वायरल विडियो में साफ दिख रहा है कि प्रधानाध्यापक ने स्कूल की मेज पर ही शराब की बोतल, गिलास व नमकीन रखा है और अपने दोस्तों संग पार्टी करते हुए नशे में झूम रहे हैं। नशे की हालत में वह यह भी भूल गये कि वह प्रधानाध्यापक जैसे महत्वपूर्ण पद पर तैनात हैं और स्कूल में बच्चे भी मौजूद हैं।
इस शर्मसार करने वाली घटना का विडियो जब जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने तत्काल आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित करने का निर्देश बीएसए को दिया। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रताप सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच बीईओ झंझरी कोमल यादव व इटियाथोक के उपेंद्र त्रिपाठी को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।