फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   tax

एक करोड़ का टैक्स बकाया, 667 वाहन मालिकों को नोटिस 19-14-52

Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
tax
गोंडा। जिले के 667 वाहन मालिक एक करोड़ से अधिक का टैक्स दबाए बैठे हैं। ऐसे डिफाल्टर वाहन मालिकों से बकाया टैक्स वसूली को संभागीय परिवहन विभाग ने अब कड़ी कार्रवाई शुरू की है। इसके चलते ही 667 वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर टैक्स राशि जमा कराने को एक माह की मोहलत दी है। तय मियाद में बकाया टैक्स का भुगतान न करने वालों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी कर वसूली की प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में भारी व हल्के व्यवसायिक वाहनों को मिलाकर संभागीय परिवहन विभाग में 12800 व्यवसायिक वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 667 वाहन मालिक लगातार चेतावनी के बाद भी टैक्स की बकाया एक करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान नहीं कर रहे। ऐसे डिफाल्टर वाहन मालिकों से बकाया टैक्स राशि की वसूली के लिए परिवहन विभाग अब पूरी सख्ती बरतेगा। इसके तहत ही चिह्नित वाहन मालिकों को बकाया टैक्स राशि चुकाने के लिए अंतिम नोटिस जारी करते हुए चेताया गया है कि यदि एक माह में बकाया राशि का भुगतान न किया तो इनके खिलाफ वसूली की आरसी जारी होगी। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन बबिता वर्मा ने बताया कि जनपद के 667 कॉमर्शियल वाहनों पर एक करोड़ रुपये बकाया है। सभी वाहन मालिकों को नोटिस जारी कर गई है। बताया कि यदि एक माह में वाहन मालिकों ने बकाया टैक्स जमा नहीं किया तो मजिस्ट्रेट के माध्यम से आरसी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में वाहन
बसें-900
ट्रकें-1500
डिलेवरी वैन-4000
ई-रिक्शा-5000
टेंपो -400
टैक्सी-500
जीप-600
कार-1634
ट्रैक्टर-11744
नोट- इसके साथ ही अन्य निजी वाहनों को मिलाकर कुल वाहन साढ़े चार लाख।
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट तभी होगी फिटनेस
वाहन मालिकों को फिटनेस से पहले अपने वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवानी पड़ेगी। तभी उनके वाहनों को फिटनेस हो सकेगा। अभी तक वाहन मालिक हाई सिक्योरिटी नंबर का रजिस्ट्रेशन कराते थे। वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाए बिना ही सड़कों पर वाहन दौड़ाते थे। संभागीय परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों के फिटनेस पर रोक लगा दी है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के वाहन का संचालन करते पकड़े जाने पर वाहन मालिकों को भारी जुर्माना भरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉमर्शियल वाहनों पर नहीं लगे हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट
संभागीय परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक यहां पंजीकृत कुल कामर्शियल वाहनों से सिर्फ 19 फीसदी कामर्शियल वाहनों में का ही हाई सिक्योरिटी नंबर रजिस्टर्ड है। इसके अलावा सभी कामर्शियल वाहन बिना हाई सिक्योरिटी नंबर के ही दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed