फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Suspend,gonda,Two officers suspended

जमीन के घोटाले में दो निलंबित

Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Suspend,gonda,Two officers suspended
गोंडा। जिले में भूमि घोटाले के मामले में निबंधक विभाग के दो अफसरों पर निलंबन की गाज गिरी है। जिले के सहायक महानिरीक्षक स्टांप मनोज कुमार श्रीवास्तव और पूर्व उप महानिरीक्षक स्टांप अरूण कुमार मिश्र को गुरुवार शासन ने निलंबित कर दिया है। प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन वीना कुमारी ने दोनों अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इसी जांच अपर जिलाधिकारी को सौंपी गई है। एडीएम सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि जानकारी हुई है, जांच की जाएगी। दोनों अधिकारियों को महानिरीक्षक निबंधन लखनऊ के शिविर कार्यालय से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

उपनिबंधक कार्यालय में अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन बैनामा कराने के मामले में कार्रवाई को लेकर लापरवाही बरतने वाले दो अफसरों पर निलंबन की गाज गिरी है। तत्कालीन एआईजी स्टांप रहे अरुण कुमार मिश्रा और वर्तमान एआईजी मनोज कुमार श्रीवास्तव को शासन ने दायित्वों में शिथिलता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है। बता दें कि अभिलेखों में हेराफेरी कर जमीन बैनामा कराने का खेल जिले के निबंधन कार्यालय में वर्ष 1997-98 से चल रहा था। अब तक नगर कोतवाली में 28 एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है। दोनों पर आरोप है कि अनुरक्षित अभिलेखों में कूटरचना कर फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए तो इन दोनों अफसरों ने अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान दोनों अफसर दोषी पाए गए थे, और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। रिपोर्ट पर निलंबित कर दिया गया है।
अब तक 47 मामले, एसआईटी को भेजी गई जांच
फर्जीवाड़ा कर करोड़ों कीमत की जमीन हथियाने के मामले की जांच एसआईटी से कराने की संस्तुति डीआईजी देवीपाटन परिक्षेत्र ने शासन से की थी। फर्जी बैनामा से जुड़े इस मामले की जांच में अब तक 47 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें निबंधन कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत से बिना बैनामा कराए कूटरचित बैनामा के सहारे रजिस्ट्री कर जमीन कब्जा ली गई। एआईजी निबंधन की जांच के बाद इस मामले में 28 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। जांच एसआईटी को भेजे जाने से मामले ने तूल पकड़ा और शासन ने स्टांप एवं निबंधन विभाग के दो अफसरों को निलंबित कर दिया है। जांच में सामने आया कि कई मामलों में तो बैनामा करने वाले व कराने वाले के साथ ही गवाहों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में जमीन के बैनामों में घोटाले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। कई एफआईआर दर्ज कराए जा चुके हैं, अब दो अधिकारियों के निलंबन की जानकारी हुई है। जांच मिली है, जिम्मेदारों की रिपोर्ट दी जाएगी। सुरेश कुमार सोनी, अपर जिलाधिकारी गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed