फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Supporters of prime candidates clashed during election campaign

चुनाव प्रचार के दौरान भिड़े प्रधान पद प्रत्याशियों के समर्थक, केस

Sun, 18 Apr 2021 07:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
Supporters of prime candidates clashed during election campaign
गोंडा। गौरिया गांव में शनिवार रात चुनाव प्रचार के दौरान प्रधान पर के प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच प्रचार को लेकर हुई कहासुनी के दौरान भिड़ंत हो गई। दोनों ओर से जमकर मारपीट हुई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य समेत सात आरोपियों को उप जिला मजिस्ट्रेट तरबगंज की अदालत में पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

विकासखंड वजीरगंज के मधवापुर गांव के रहने वाले निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह ने अपने परिवार की एक महिला को गौरिया से ग्राम प्रधान पद पर प्रत्याशी बनाया है। यहीं से लालजी मौर्य के परिवार की एक महिला भी ग्राम प्रधान पद की प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मौर्य के समर्थक गांव में प्रचार कर रहे थे। इसी बीच निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह भी अपने समर्थकों के साथ अपने प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने गौरिया गांव पहुंच गए। वहां प्रचार के दौरान दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला इतना बढ़ गया कि दोनों के समर्थक आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। बवाल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मधवापुर के रहने वाले निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य राहुल सिंह, प्रवीन कुमार सिंह उर्फ राजू, राजन सिंह व विपुल सिंह तथा दूसरे पक्ष के गौरिया लक्ष्मणपुर के रहने वाले लालजी मौर्य, उसके भाई रंजीत मौर्य व मायाराम को शांतिभंग के आरोप गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को उप जिला मजिस्ट्रेट तरबगंज राजेश कुुुमार की अदालत के समक्ष पेश किया। जहां से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed