{"_id":"692b397a0e7149c71d0107b9","slug":"sumit-and-pragya-won-the-50-meter-race-gonda-news-c-100-1-gon1041-147979-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 50 मीटर दौड़ में सुमित व प्रज्ञा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 50 मीटर दौड़ में सुमित व प्रज्ञा ने बाजी मारी
Sat, 29 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में पुरस्कृत किए गए खिलाड़ी। स्रोत: सो
करनैलगंज। तहसील स्तरीय दिव्यांग बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को कंपोजिट विद्यालय परिसर में किया गया। सीएचसी के डॉ. अमित गुप्त और बीईओ सुशील कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।
प्रतियोगिता में कुर्सी दौड़, 50 मीटर व 100 मीटर दौड़ बालक-बालिका वर्ग, गुब्बारा फोड़, मटकी फोड़ और केला दौड़ जैसी स्पर्धाएं आयोजित की गईं। 50 मीटर दौड़ में सुमित और प्रज्ञा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। मटकी फोड़ प्रतियोगिता में अर्जुन प्रथम रहे। कुर्सी दौड़ में वंदना और नमन ने प्रथम स्थान हासिल किया। केला दौड़ में सुमित और अभिनव पांडेय प्रथम स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय करनैलगंज, प्राथमिक विद्यालय बरवलिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बसेहिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय समयथान, प्राथमिक विद्यालय धौरहरा, प्राथमिक विद्यालय करुवा सहित दो दर्जन विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन राकेश कुमार गुप्त ने किया। इस अवसर पर दिनेश सिंह, देवेंद्र सिंह, विपिन सिंह, मनोज पांडेय, अनिल सिंह, याकूब सिद्दीकी, आलोक दीक्षित, इकबाल, प्रशांत आदि मौजूद रहे।