{"_id":"62dee2a23beeea04327124fd","slug":"sucide-river-gonda-news-lko6411414156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलह से तंग बुजुर्ग ने नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलह से तंग बुजुर्ग ने नदी में लगाई छलांग, लोगों ने बचाया
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक बुजुर्ग ने सोमवार की शाम टेढ़ी पुल से नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर आसपास के दो युवक नदी में कूद गए और बुजुर्ग को बचा लिया। सरयू घाट पुलिस ने बुजुर्ग के परिवार वालों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया।
थाना नवाबगंज क्षेत्र के चकशिवरहा गांव निवासी अब्दुल करीम (67)के परिवार में काफी दिनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी से बात से नाराज होकर अब्दुल करीम सोमवार की शाम तकरीबन पांच बजे कटरा शिवदयालगंज-अयोध्या मार्ग पर स्थित टेढ़ी नदी के पुल से छलांग लगा दी। मगर पास के रहने वाले विष्णु यादव व लक्ष्मन यादव ने उन्हें देख लिया।
दोनों नदी में कूद गए और अब्दुल करीम को सही सलामत बचाकर बाहर निकाल लिया। चौकी प्रभारी सरयू घाट अभिषेक पांडेय ने अब्दुल करीम से पूछताछ की तो बताया कि वह पारिवारिक कलह से तंग थे। इसलिए आत्महत्या करने के इरादे से नदी में छलांग लगाया था। चौकी प्रभारी ने परिवार वालों को बुलाकर समझाया इसके बाद अब्दुल को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। (संवाद)