फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Student troubled by miscreants wandering for action

Gonda News: कार्रवाई के लिए भटक रही मनचलों से परेशान छात्रा

Sun, 20 Oct 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 20 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Student troubled by miscreants wandering for action
गोंडा। जिले में मनचलों पर नकेल कसने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। जहां मनचलों की दहशत से नगर कोतवाली क्षेत्र में बीए की छात्रा ने फंदे से लटककर जान दे दी थी। वहीं, शनिवार को तरबगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एक अन्य छात्रा ने अधिकारियों को आपबीती सुनाई है। पीड़िता ने मनचलों की करतूत बताई। बताया कि चीखपुकार सुनने के बाद मौके पर परिजनों के पहुंचने से किसी तरह वह बच सकी।
विज्ञापन

छात्रा ने अधिकारियों को बताया कि चौकी और थाने पर शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उसे संपूर्ण समाधान दिवस में गुहार लगानी पड़ी। पीड़िता ने बताया कि वह निजी महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। पिता और भाई मुंबई में रहते हैं। बीते 21 सितंबर रात करीब आठ बजे नित्यक्रिया के लिए गई थी। रास्ते में गांव के ही दो युवकों ने घेर लिया। छेड़खानी करने के साथ ही दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने नाखून और दांत से हमला भी किया। इससे उसे चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर मां समेत परिजन मौके पर पहुंचे तब जाकर वह आरोपियों के चंगुल से बच सकी। बताया कि आरोपियों ने परिजनों को भी जान से मारने की धमकी दी है। सूचना पर पहुंचे यूपी 112 के पुलिसकर्मियों ने भी घटना की जांच की। दूसरे दिन सुबह तरबगंज थाने में शिकायत की मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद पीड़िता ने सीओ, एसपी ऑफिस, जनसुनवाई पोर्टल व थाना समाधान दिवस में भी शिकायत दर्ज कराई है। शनिवार को मां को साथ संपूर्ण समाधान दिवस में कार्रवाई की मांग की है। सीओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण जानकारी में है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम नेहा शर्मा व एसपी विनीत जायसवाल ने जनसुनवाई की। गोडवा निवासी देवीदीन ने बताया कि उनकी निजी भूमि पर रातों-रात 15 से 20 फिट गहराई में बालू खनन कर लिया गया। विरोध पर धमकाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्राम प्रतापपुर निवासी योगेश प्रताप सिंह ने कोटेदार के निर्धारित स्थान पर कोटे का संचालन न करके गांव से करीब चार किलोमीटर दूर संचालित करने की शिकायत दर्ज कराई। राम जानकी मंदिर की भूमि पर कब्जे समेत सरकारी भूमि, निजी जमीन, तालाब और ग्राम समाज की जमीनों पर अवैध अतिक्रमण समेत अन्य शिकायतें दर्ज कराई गईं। सीडीओ अंकिता जैन ने सदर तहसील, सीआरओ महेश प्रकाश ने तरबगंज और एडीएम आलोक कुमार ने मनकापुर तहसील में शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article