{"_id":"60918a868ebc3ec1ab3770ee","slug":"struggle-between-two-parties-over-poll-election-a-dozen-arrested-gonda-news-lko5768503175","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानी चुनाव को लेकर दो पक्षों में संघर्ष, एक दर्जन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। पंचायत चुनाव में हार-जीत को लेकर गांव में आपसी संघर्ष शुरु हो गया है। जिसको लेकर क्षेत्र के कटहर बुटहनी गांव में एक पक्ष पर दूसरे का छप्पर जलाने का अरोप है। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों के दर्जन भर लोगों को शान्तिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है।
कोतवाली मनकापुर क्षेत्र के कटहर बुटहनी गांव में मंगलवार को प्रधानी चुनाव के हारजीत को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गये। गांव निवासी विनय कुमार ने गांव के ही राकेश कुमार, केसरी व पवन कुमार पर चुनावी रंजिश में छप्पर जलाने का अरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने राकेश कुमार समेत तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया। हिरासत के बाद ग्रामीण बड़ी संख्या में कोतवाली में पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते हुए बंद लोगों को छुड़ाने का प्रयास करने लगे। प्रदर्शन करने वालों में महिलाओं की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन
जिस समय ग्रामीण कोतवाली के भीतर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उस समय पूरा पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी/कर्मचारी पंचायत चुनाव मतगणना में व्यस्त थे। सूचना पा कर मौके पर पुलिस पहुंच कर मामले में दर्जन भर उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया।
प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार राणा ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर कुछ लोग कोतवाली के द्वार पर थे। पुलिस ने दोनो पक्षो के दर्जन भर लोगों को शान्तिभंग गिरफ्तार किया गया है।