{"_id":"579b9f894f1c1bf12221e2a8","slug":"strike-the-bank-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मियों ने की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मियों ने की हड़ताल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 29 Jul 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर रहे। बैंक कर्मियों की हड़ताल से शुक्रवार को जिले में 120 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। अपनी कई मांगों को लेकर बैंक कर्मियों के शुक्रवार को हड़ताल पर चले जाने से जिले के 26 बैंकों के 220 बैंक शाखाओं में तालाबंदी रही। बैंक कर्मियों ने बैंक में ताला लगाकर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को सभी राष्ट्रीयकृत बैंक के कर्मचारी व बैंक अधिकारी हड़ताल पर रहे। इलाहाबाद बैंक, सर्वयूपी ग्रामीण विकास बैंक, पंजाब नेशनल बैंक व स्टेट बैंक समेत सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मियों ने शुक्रवार को तालाबंदी रखी।
अधिकारी व कर्मचारी सरकार की बैंकों व उनके कर्मचारियों के हालात में कथित सुधार करने के नाम पर सिर्फ कारपोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाला कार्य करने के विरोध कर रहे हैं। बस स्टाप स्थित इलाहाबाद बैंक के मंडलीय कार्यालय पर बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने संघ के अध्यक्ष एमडी सिंह की अध्यक्षता में धरना दिया।
विज्ञापन
इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों व कर्मचारियों ने मेन शाखा पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन हुआ। बैंकों में कोई कार्य नही हुआ। सभी 220 शाखाओं में पूर्ण तालाबंदी होने से बैंक के खाताधारकों को परेशानी हुई। जानकारी न होने पर कई खाताधारकोें को बैंक पर पहुंचने के बाद जानकारी हुई। लोगों को मजबूर होकर बैंकों से लौटना पड़ा।
एके पांडेय, एलडीएम गोंडा ने कहा कि बैंक के अधिकारी व कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर व सरकार के कुछ फैसले के विरोध में शुक्रवार को हड़ताल पर रहे। बैंकों में पूरी तालाबंदी कर अपना विरोध दर्ज कराया। शुक्रवार को बैंक कर्मियों की हड़ताल से करीब 120 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है।