फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   strick electricity water

Gonda News: 22 उपकेंद्र ठप, बिन बिजली पानी को तरसे शहरवासी

Fri, 17 Mar 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 17 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
strick electricity water
गोंडा। बिजली कर्मियों की हड़ताल से आपूर्ति बेपटरी हो गई है। आम जनता पर बिजली पानी का संकट गहराने लगा। शुक्रवार को जिला अस्पताल को आपूर्ति देने वाली स्पेशल लाइन का ट्रांसफार्मर जल गया। जिले के 22 उपकेंद्रों पर बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे शहरों में लोग बूंद-बूंद पानी को तरसने लगे।
विज्ञापन

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले शुक्रवार को तीसरे दिन भी बिजली कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी रहा। गुरुवार रात 10 बजे से 72 घंटों का प्रदेशव्यापी हड़ताल की शुरुआत हो गई। मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में बिजली विभाग के अभियंता संघ, अवर अभियंता संघ, प्राविधिक कर्मचारी संघ, बिजली कर्मचारी संघ, विद्युत कार्यालय मोर्चा संघ, लेखा संघ एवं संविदा निविदा कर्मचारी संघ के लोग धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

संयुक्त समिति के पदाधिकारियों की मानें तो शहर समेत ग्रामीण क्षेत्र के 22 उपकेंद्रों पर आपूर्ति ठप हो गई। धरना देने वालों में पीयूष सिंह,राकेश यादव, सतीश गुप्ता नईमुद्दीन, नवनीत सिंह, सुरेन्द्र वर्मा, आरएस वर्मा, इ सुरेश मौर्य, पंकज सिंह, संतोष सिंह, संतोष यादव, इंद्र यादव,अंजनी यादव, राकेश तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
24 घंटों से आपूर्ति ठप, दो लाख आबादी की बढ़ीं मुश्किलें
- जिला अस्पताल व महिला अस्पताल को विशेष लाइन के जरिए 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जाती है। लेकिन जिला अस्पताल में रखा ट्रांसफार्मर जल गया। इसके बाद अस्पताल को शहर की सामान्य लाइन से जोड़ा गया, जिससे स्थिति सामान्य हुई। इधर, शहर के आधे हिस्से की बिजली गुरुवार से ही बाधित हैं। जिला अस्पताल में सुबह साढ़े दस बजे बिजली गुल हो गई। जनरेटर के सहारे आक्सीजन प्लांट व अन्य जरूरी जांच मशीनों का संचालन किया जा रहा है।
बिजली बाधित होने के कारण करीब दो लाख लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। शहर के लोग पानी के लिए परेशान रहे। सुबह लोग बिना नहाए कार्यालय जाने पर मजबूर हो गए। -
इन उपकेंद्रों पर ब्रेकडाउन
शहर के आवास विकास उपकेंद्र, झंझरी, आर्यनगर, बड़गांव, रेलवे, चंदवतपुर, कर्नलगंज तहसील, इटियाथोक, कर्नलगंज रूरल, कटरा नगरीय, कटरा ग्रामीण, बालपुर, भंभुआ, वजीरगंज, रघुराजनगर, पूरे शिवा बख्तावर, तरबगंज तहसील, तरबगंज ग्रामीण, डुमरियाडीह, सुभागपुर, खरगूपुर ग्रामीण, खरगूपुर नगरीय उपकेंद्रों पर आपूर्ति ठप है।
जबरन काम करवाने का आरोप
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के सचिव रामाजी ने एसएसओ को बंधक बनाकर जबरन काम करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मनकापुर ग्रामीण के एसएसओ राम शंकर पांडेय, खरगूपुर ग्रामीण के सारंगधर पांडेय ,करनैलगंज ग्रामीण के आशीष व शिवराज तथा करनैलगंज तहसील उपकेंद्र के भवनमणि मिश्र व महेश शुक्ल, आर्यनगर में दिनेश कुमार को 24 घंटे से जबरन उपकेंद्र बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। सचिव ने कहा कि यदि उन एसएसओ की सेहत बिगड़ती है तो पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व मुख्य अभियंता की होगी।
उपकेंद्र पर पुलिस का घेरा, निगरानी बढ़ी
- आंदोलनकारी बिजलीकर्मी उपकेंद्र पर किसी मशीन या वहां कार्यरत प्रशिक्षुओं को नुकसान न पहुंचा पाएं इसके लिए प्रत्येक बिजलीघर पर पुलिस टीम तैनात की गई है।
उपकेंद्र पर एक उप निरीक्षक के साथ दो पुलिसकर्मी तैनात हैं, कई उपकेंद्र पर लेखपाल व अन्य राजस्व कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। दूसरी ओर धरना स्थल पर नगर कोतवाल राकेश सिंह लगातार निगरानी कर रहे हैं। 132 केवी सब स्टेशनों पर नायब तहसीलदार को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपूर्ति शुरू करने का कर रहे प्रयास
अधिकारियों की ओर से शहर की आपूर्ति शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। अधिशासी अभियंताओं की मदद से शहर का झंझरी, अंबेडकर चौराहा, आवास विकास, टिकरी आदि उपकेंद्रों पर आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
- दीपक कुमार अग्रवाल, मुख्य अभियंता (पावर कार्पोरेशन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed