{"_id":"615c88198ebc3e626c195773","slug":"sport-gonda-news-lko598777944","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के डबल ट्रैप सूटिंग में वत्सला ने जीता गोल्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के डबल ट्रैप सूटिंग में वत्सला ने जीता गोल्ड
विज्ञापन
05द्दस्रड्डश्च14-गोंडा के नंदनीनगर में आयोजित प्रतियोगिता में निशाना लगाती महिला खिलाड़ी।
- फोटो : GONDA
नवाबगंज (गोंडा)। नंदिनी नगर शूटिंग रेंज में चल रही छह दिवसीय प्रदेश स्तरीय शॉटगन शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन मंगलवार को डबल ट्रैप इवेंट का फाइनल मुकाबला खेला गया।
महिलाओं के डबल ट्रैप शूटिंग चैंपियनशिप में सोनभद्र की वत्सला सिंह ने 12 अंकों के साथ गोल्ड जीता, जबकि कानपुर नगर की कृतिका सिंह ने 9 अंक हासिल कर सिल्वर जीता। पुरुष वर्ग के वेटेरंस में बनारस के जगदीश मधोक नें 19 अंक हासिल कर गोल्ड जीता। डबल ट्रैप के सर्विस चैंपियनशिप में बरेली के तैयब अली ने 24 अंक लेकर गोल्ड जीता। डबल ट्रैप एनआर के जूनियर चैंपियनशिप में लखनऊ के दिग्विजय चौधरी ने 26 अंक के साथ गोल्ड, लखनऊ के ही ओमार जिया नें 16 अंक लेकर सिल्वर तथा पीलीभीत के अब्दुल्ला खान ने 15 अंक लेकर ब्रांज मेडल जीता।
डबल ट्रैप के एनआर के एमक्यूएस में रक्सान अली रिजवी ने 40 अंक लेकर गोल्ड, सीतापुर के आगा अब्बास रजा ने 30 अंक लेकर सिल्वर तथा बरेली के फुरकान अली खान ने 22 अंकों के साथ ब्रांज मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
एनआर डबल ट्रैप चैंपियनशिप के इंडीविजुअल शूटिंग में बस्ती के विवेक कुमार सिंह उर्फ प्रभात सिंह ने 30 अंकों के साथ गोल्ड, लखनऊ के ताहा सईद जाफरी 30 अंक लेकर सिल्वर, गोरखपुर के अहमद हुसैन ने 29 अंक के साथ ब्रांज मेडल हासिल किया। विजेता खिलाड़ियों को बुधवार को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, करन भूषण सिंह, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र सिंह, सूटिंग एसोसिएशन के जीएस सिंह, रेफ्री गगन सिंह, विनीत चोपड़ा, हरप्रीत सिंह मांडला आदि मौजूद रहे।