{"_id":"63e53c60ec2abdc9df0f2101","slug":"sport-gonda-cricket-game-under-16-gonda-news-c-13-1-82511-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा: मुरादाबाद व लखनऊ की टीमों में खिताबी भिड़ंत कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: मुरादाबाद व लखनऊ की टीमों में खिताबी भिड़ंत कल
Fri, 10 Feb 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम को सम्मानित करते हुए।
गोंडा। गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रहे अंडर-16 राज्य स्तरीय टूर्नामेंट (गोंडा चैलेंज कप-2023) में गुरुवार को खेले गए दो मैचों में मुरादाबाद ने लखीमपुर खीरी को हराकर फाइनल में स्थान सुरक्षित कर लिया। सुल्तानपुर की टीम ने अपने पड़ोसी रायबरेली को परास्त किया। अब शनिवार को फाइनल मुकाबले में मुरादाबाद व लखनऊ की टीमें भिड़ेंगे।
गुरुवार को पहला मैच जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुरादाबाद और लखीमपुर खीरी के मध्य खेला गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी राजीव रस्तोगी एवं सेंट जेवियर्स स्कूल के कोऑर्डिनेटर दिवाकर तिवारी ने मैच का शुभारंभ किया। लखीमपुर खीरी के कप्तान आशुतोष गौरव ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
मुरादाबाद टीम ने 30 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 229 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर खीरी की टीम 121 रन पर ऑल आउट होकर 108 रन से मुकाबला हार गई। मो. उस्मान को डॉ. पुण्योदय मिश्र ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। इस मौके पर डीसीए अयोध्या के सचिव उमैर अहमद, गोंडा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव राशिद हुसैन खान ‘चांद’, मुरादाबाद के कोच बदरूद्दीन, लखीमपुर खीरी के सचिव अभिषेक शुक्ल, विजय कृष्ण पांडेय, राजीव कुमार सिंह, फिरोज अहमद, केके मिश्र, अंसारी अख्तर, अफताब आलम, सुनील बहादुर, प्रत्यूष राज, करीम खान, अरशद, अदनान जमीर, डॉ. जावेद, विकी तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमाल अब्बास ने लाइव कमेंट्री और अमन खान ने मैच के लाइव स्ट्रीमिंग की जिम्मेदारी निभाई। दूसरा मैच श्री रघुकुल विद्यापीठ क्रिकेट ग्राउंड पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन रायबरेली और डिस्ट्रक्टि क्रिकेट एसोसिएशन सुल्तानपुर के बीच खेला गया। जिसका उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश रायचंदानी ने किया।
रायबरेली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। 32 ओवर के मैच में रायबरेली की टीम मात्र 109 रन पर आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए सुल्तानपुर ने रोमांचक मैच में जीत दर्ज की। मैच में शाहनवाज हुसैन, कोच सूर्या, विकास तिवारी, मोनू लारा, मुकुल सक्सेना, आमिर, अभिषेक मिश्रा उपस्थित रहे। प्रणीत तिवारी के शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया।
जीसीए के जनसंपर्क अधिकारी जानकी शरण द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर पूल ‘बी’ की विजेता जिला क्रिकेट एसोसिएशन मुरादाबाद व पूल ‘ए’ की विजेता क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की टीमें ट्राफी के लिए भिड़ेंगी।