फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP's performance against inflation and corruption

महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ सपा ने सरकार को घेरा

Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
SP's performance against inflation and corruption
गोंडा। महंगाई, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, जन उत्पीड़न पर समाजवादी पार्टी ने सरकार को कटघरे में खड़ा किया। चारों तहसीलों में सपा नेताओं ने सरकार को आड़े हाथों लिया और 12 सूत्री ज्ञापन उपजिलाधिकारियों को सौंपा।
विज्ञापन

तरबगंज में पूर्व कृषि मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह ने सरकार पर किसानों और जनता की अनदेखी का आरोप मढ़ा। कहा कि सिर्फ ढोंग रचकर सरकार लोगों परेशान कर रही है। इसके अलावा सदर में एमएलसी व जिलाध्यक्ष महफूज खां, नंदिता शुक्ल, मनकापुर में पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह, राम विशुन आजाद, संजय विद्यार्थी व करनैलगंज में पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे ने सरकार को घेरा। जनहित के मुद्दों पर कई सवाल दागे। कहा कि आज हर वर्ग परेशान है, महंगाई चरम पर है। जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

सदर में सपा नेता सूरज सिंह ने कहा कि जनता की अनदेखी ठीक नहीं है। कहीं जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। राहुल शुक्ल, प्रतिभा सिंह ने विचार रखे। तरबगंज में आनंद स्वरूप उर्फ पप्पू यादव, विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह ने कहा कि हर तरफ लोगों के सामने परेशानी है। यही सरकार की नाकामी की निशानी है। सभाओं में सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां के विरुद्व हुई एफआईआर पर सपा नेताओं ने आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed