फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SP bets on the alleged vijaylaxmi

सपा ने फिर लगाया विजयलक्ष्मी पर दांव

Mon, 14 Dec 2015 11:05 PM IST
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Dec 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
बीते पांच वर्षों से जिला पंचायत अध्यक्ष गोंडा की कुर्सी पर काबिज पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह पर एक बार फिर से सपा ने अपना दांव आजमाया है। राजनीतिक दलों में एकमात्र सपा की ओर से ही विजय लक्ष्मी सिंह को पार्टी की तरफ से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


जबकि भाजपा, कांग्रेस और बसपा की ओर से जिला पंचायत सीट का चुनाव लड़ने वाले किसी प्रत्याशी के नाम की घोषणा अब तक नहीं की गई है। जिला पंचायत सीट के लिए होने वाला चुनाव अगले महीने जनवरी में होना प्रस्तावित है। जिसकी संभावित अधिसूचना 16-17 दिसंबर को जारी होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री/करनैलगंज के विधायक योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी सिंह को पांच साल पहले सपा ने अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर जिला पंचायत का चुनाव लड़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें उन्हें जीत मिलने के बाद सपा ने फिर से उन्हें इस चुनाव में पार्टी की ओर से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। विजय लक्ष्मी सिंह के मुताबिक बीते पांच वर्षों से वह अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करती आ रही हैं।

जिन जिला पंचायत सदस्यों को कभी जिला योजना में भागीदारी का अवसर नहीं मिला, उन्होंने जिला योजना में उनको भागीदार बनाया। जो उनके कार्यकाल की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है।

इतना ही नहीं जिले के विकास के लिए सड़क से लेकर नाली, खड़ंजे और तमाम काम उन्होंने जिला पंचायत से कराए हैं। सपा की ओर से उन्हें यह टिकट उनके जिला पंचायत में किए गए काम को देखकर ही दिया गया है।

भाजपा से नजदीकियों के शक में मंत्री पद से हटाए गए करनैलगंज विधायक योगेश प्रताप सिंह की पत्नी विजय लक्ष्मी को फिर से जिला पंचायत का टिकट देने के पीछे पार्टी का असली मतलब क्या है, यह बात हर किसी की समझ से परे है।

जानकारों की मानें तो यह सब कुछ पार्टी की ओर से डैमेज कंट्रोल पर काबू पाने के लिए किया गया है। क्योंकि जिला पंचायत सीट से योगेश फिर से अपनी पत्नी विजयलक्ष्मी को चुनाव लड़ाना चाहते थे। जिसका स्थानीय स्तर पर उन्हीं की पार्टी के एक कद्दावर मंत्री की तरफ से विरोध किया जा रहा था।


यहां तक कि इस सीट पर काबिज होने के लिए उन्होंने अपनी पुत्रवधू तक को निर्विरोध करा दिया था। इसके बावजूद दूसरे छोर से कनरैलगंज विधायक योगेश प्रताप सिंह इस सीट से चुनाव लड़ने की पैरवी करते रहे। जिसमें आखिरकार उन्हें सफलता भी मिली।

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की मानें तो यह फैसला पार्टी का है। पंडित सिंह पहले भी उनके साथ थे और आज भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed