{"_id":"68963e77d1722460d4056bee","slug":"soil-washed-away-from-the-side-of-the-track-in-the-rain-gonda-news-c-100-1-slko1026-142112-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश में ट्रैक के किनारे की मिट्टी बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश में ट्रैक के किनारे की मिट्टी बही
Fri, 08 Aug 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 08 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
बारिश से बही ट्रैक के किनारे की मिट्टी।
करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज व सरयू रेलवे स्टेशन के बीच बिछाई गई तीसरी रेल लाइन के आसपास की मिट्टी रात में हुई बरसात में बह गई। पाॅइंटमैन की सूचना पर शुक्रवार को तीसरी रेलवे लाइन पर आठ घंटे संचालन बंद रहा। हालांकि दो अन्य ट्रैक के चलने के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा। तीसरी लाइन में आई समस्या की जानकारी पाॅइंटमैन ने अधिकारियों को दी।
इसके बाद सुबह 6:40 मिनट से दोपहर 2:40 मिनट तक इस मार्ग पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहा। रेलवे के मजदूरों ने जेसीबी मशीन से मिट्टी को भराया और पटाई कराई गई। आईओडब्ल्यू अवधेश सिंह का कहना है कि तीसरी रेल लाइन का स्लोव कट गया था। सुबह पाॅइंटमैन ने सूचना दी तो कुछ घंटों के लिए ट्रेन संचालन बंद कराकर सही कराकर ट्रेन संचालन शुरू करा दिया गया।
डिप्टी चीफ इंजीनियर एनके सिंह का कहना है कि बरसात के कारण मिट्टी लूज हो गई थी, जिसे ठीक कराया गया है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि रेनकट्स की सूचना पर लाइन की मरम्मत कराई गई। दो ट्रैक पहले से चलने के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ। इस ट्रैक से यात्री व मालगाड़ी काॅसन पर चलाई जा रही है।