फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sister crying for hostage brother in African country

Gonda News: अफ्रीकी देश में बंधक भाई के लिए बिलख रही बहन

Sun, 18 Aug 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Aug 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sister crying for hostage brother in African country
अर्पित पांडेय। स्रोत: परिजन
गोंडा। आज भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व है। बहनें भाइयों की कलाई पर राखी बांधेंगी। मगर नवाबगंज के औसनपुर दौलतपुर में रहने वाली कोमल विदेश में फंसे अपने भाई अर्पित पांडेय के लिए आंसू बहा रही है। उसका कहना है कि पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन देश में उसके भाई अर्पित को 44 माह से बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पिता मूलचंद पांडेय ने विदेश राज्यमंत्री से बेटे को भारत लाने के लिए गुहार लगाई है। कहा कि ट्रेवल एजेंसी के संचालकों ने बेटे को गुमराह करके फंसाया है।
विज्ञापन

तरबगंज तहसील के औसानपुर दौलतपुर (दुर्जनपुर पचूमी) निवासी मूलचंद पांडेय ने बताया कि उनका बेटा अर्पित दिल्ली में काम करता था। जहां एक टूर एंड ट्रेवल एजेंसी के मालिक ने उसे विदेश में अच्छा पैकेज दिलाने का झांसा देकर वर्ष 2020 में वीजा देकर सिएरा लियोन भेज दिया। वहां भारतीय मूल के निवासी सुरेश कुमार वतनानी की इलेक्ट्राॅनिक दुकान पर अर्पित काम करने लगा। प्रारंभ में चार महीने का वेतन दिया गया। इसके बाद एकमुश्त वेतन देने की बात कहकर वेतन रोक दिया गया। आरोप है कि विगत 44 महीने से अर्पित को गैर कानूनी तरीके से बंधुआ मजदूर बनाकर रखा गया है। दुकानदार ने उसका पासपोर्ट व मूल दस्तावेज भी छीन लिए हैं। भारत लौटने की बात करने पर उसके साथ मारपीट की जाती है।
विज्ञापन

सोमवार को रक्षाबंधन पर्व को लेकर अर्पित की बहन कोमल बेहद दुखी है। चार साल से इकलौता भाई विदेश में फंसा हुआ है। कोमल ने बताया कि पिछले पांच अगस्त को आखिरी बार भाई से बात हुई थी। उन्होंने वतन वापसी के लिए फरियाद करने की अपील की थी। उसके बाद से संपर्क नहीं हो पा रहा है। मां उर्मिला पांडेय की आंखें रोते- रोते पथरा गई हैं। पीड़ित परिवार ने विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के मनकापुर आवास पर जाकर अर्पित की स्वदेश वापसी के लिए गुहार लगाई। इससे पहले अर्पित के चचेरे भाई व इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता रविप्रकाश पांडेय ने कीर्तिवर्धन सिंह के दिल्ली आवास पर उनसे मुलाकात कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed