फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir! Instead of the accountant, the son is preparing spot memos

Gonda News: साहब! लेखपाल की जगह बेटा तैयार कर रहा स्पॉट मेमो

Sat, 17 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 17 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sir! Instead of the accountant, the son is preparing spot memos
सदर तहसील सभागार में जनसमस्याओं की सुनवाई करते कमिश्नर श​शिभूषण लाल सुशील व अन्य अ​धिकारी। स्रो
तरबगंज/गोंडा। लेखपाल के बजाय उनका बेटा फर्जी तरीके से स्पॉट मेमो जारी कर रहा है। इससे कोर्ट के स्थगन आदेश के बावजूद गाटे की भूमि पर कब्जा कराया जा रहा है। यह दर्द नवाबगंज के मौहारी नवाबगंज निवासी नरसिंह नरायन का है। शनिवार को तरबगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम प्रियंका निरंजन से उन्होंने मामले की शिकायत की। डीएम ने मामले में अधिकारियों को जांच करके रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील, सीडीओ अंकिता जैन और सीआरओ महेश प्रकाश ने सदर तहसील में जनसुनवाई की। सदर तहसील में विशुनापुर बेलभरिया निवासी रामदयाल ने अधिकारियों को बताया कि बंटवारा वाद दायर किया। आरोप लगाया कि लेखपाल करीब आठ माह से दौड़ा रहे हैं। मुजेहना के पूरेगोनई से पहुंचे राजकुमार ने आरोप लगाया कि लेखपाल की मिलीभगत से बंजर भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। पूर्व में जिला कृषि अधिकारी व लेखपाल स्तर से जांच में अवैध कब्जा होने की पुष्टि हो चुकी है। तरबगंज में उमरीबेगम निवासी रमपदा ने गलत तरीके से वरासत, रेतादल सिंह की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लीलावती ने मानदेय न मिलने और चंदीपुर तरबगंज निवासी अश्वनी सिंह ने सीएम आवास में मनरेगा मजदूरी न मिलने की शिकायत की है। जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम प्रियंका निरंजन ने 92 शिकायतें सुनकर आठ का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

कमिश्नर व डीएम ने बांटे कंबल
संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न होने के बाद डीएम ने एसआईआर संबंधित पत्रिका का विमोचन किया। कमिश्नर शशिभूषण लाल सुशील व डीएम प्रियंका निरंजन ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी अनुराग प्रियदर्शी, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल, डीपीआरओ लालजी दूबे, एसडीएम विश्वमित्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन बाधित
सीडीओ अंकिता जैन ने संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित एसीएमओ, ईओ नगर पंचायत धानेपुर, एडीओ (समाज कल्याण) इटियाथोक, बीईओ रुपईडीह एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारी समितियां) विकासखंड झंझरी पर कार्रवाई की है। इन अफसरों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है। दोबारा गैरहाजिर रहने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed