{"_id":"59a846c94f1c1b16278b4a4f","slug":"showing-the-importance-of-cleanliness-by-showing-the-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्म दिखाकर बताया स्वच्छता का महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म दिखाकर बताया स्वच्छता का महत्व
गोंडा
Updated Thu, 31 Aug 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
गोंडा के कुंवर टाकीज में ग्राम प्रधानों के संग टायलेट एक प्रेम कथा फिल्म देखतीं सीडीओ और डीपीआरओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले को गन्दगी से मुक्त कराने और स्वच्छ भारत मिशन में जिले को प्रथम पायदान में लाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा नित नए अभिनव प्रयोग किए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले के हर ब्लॉक से 16-16 महिला ग्राम प्रधानों, सीएलटीएस टीम, स्वच्छता ग्राहियों तथा अन्य ग्राम प्रधानों के साथ जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वच्छता पर आधारित ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ मूवी देखी और ग्राम प्रधानों को स्वच्छता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया।
डीएम व सीडीओ के आह्वान पर नगर के कुंवर टॉकीज में जिले के प्रत्येक ब्लॉक से 16-16 महिला ग्राम प्रधानों सहित स्वच्छता से जुड़ी टीम ने डीएम जेबी सिंह एवं सीडीओ दिव्या मित्तल के साथ मूवी देखी। डीएम जेबी सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा यह ठान लिया गया है कि जिले को स्वच्छता के क्षेत्र में पहली पंक्ति में लाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे और इसके लिए ठोस कदम उठाए भी जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह मूवी लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने का काम करेगी। इससे लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता आएगी और वे लोग गांवों में जाकर अन्य लोगों को भी स्वच्छता का संदेश देने का काम करेंगे।
सीडीओ दिव्या मित्तल ने कहा कि टॉयलेट एक प्रेम कथा जैसी स्वच्छता का संदेश देने वाली मूवी को देखकर लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए जिले को लक्ष्य के अनुसार 2018 तक खुले में शौचमुक्त बनाने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मूवी देखने के लिए विशेष रूप से महिला ग्राम प्रधानों को आमंत्रित किया गया है, क्योंकि महिलाओं की भूमिका स्वच्छता में बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
इस अवसर पर उपनिदेशक पंचायतीराज एके सिंह, डीपीआरओ घनश्याम सागर, जिला मनोरंजन कर अधिकारी अविनाशचन्द्र राय आदि उपस्थित रहे।