फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Short circuit fire, burnt drug house

Gonda News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग, धू-धूकर जला ड्रग हाउस

Thu, 20 Apr 2023 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Short circuit fire, burnt drug house
गोंडा। शहर के रानीबाजार स्थित एक ड्रग हाउस में बुधवार की देर रात शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। पड़ोस के लोगों ने दुकान के अंदर से धुआं निकलता देखा तो दुकान मालिक को सूचना दी। मगर जब तक वह दुकान पर पहुंचे, पूरी दुकान धू-धूकर जल रही थी। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई।
विज्ञापन



शहर के रानीबाजार निवासी श्रवण गुप्ता श्रीरामजानकी धर्मशाला की गली में नेशनल ड्रग हाउस के नाम से दवा का कारोबार करते हैं। देर रात दुकान में ताला लगाने के बाद वह घर चले गए थे। रात करीब ढाई बजे दुकान में शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से निकलने वाला धुआं पड़ोसी रवि के घर में फैलने लगा तो उसकी नींद खुल गई। रवि ने श्रवण की दुकान से धुआं निकलते देखा तो फोन पर उसे सूचना दी। वह भागकर दुकान पर पहुंचे, लेकिन तब तक लपटों से पूरी दुकान घिर चुकी थी। आग से एक करोड़ रुपये की दवा जल गई।
विज्ञापन



श्रवण गुप्ता ने बताया कि आग से एक करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। स्टाक का मिलान करने पर नुकसान की सही जानकारी हो पाएगी। अग्निशमन अधिकारी द्वितीय रामचरित्र तिवारी ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। जांच कराई जा रही है। व्यापारी से दवाओं समेत जो भी नुकसान हुआ है, उसकी सूची मांगी गई है। नगर मजिस्ट्रेट अर्पित गुप्त ने बताया कि राजस्व कर्मियों से आग से हुए नुकसान की रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नहीं हैं हाईड्रेंट, दमकल कर्मियों को लगाने पड़े आठ चक्कर
शहर में आग लगने के दौरान पानी की आपूर्ति के लिए नगर पालिका ने तीस साल पहले हाईड्रेंट लगवाए थे। मगर मुख्य मार्ग पर सीसी सड़क का निर्माण होने से हाईड्रेंट नीचे दब गए। इससे पानी की समस्या बढ़ गई। देर रात आग की सूचना पर दमकल कर्मियों को पानी के लिए फायर स्टेशन के आठ चक्कर लगाने पड़े, जिससे आग बुझाने में तीन घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed