फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Security increased in CHC, OPD runs under the supervision of guard

Gonda News: सीएचसी में बढ़ाई सुरक्षा, गार्ड की निगरानी में चली ओपीडी

Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 14 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Security increased in CHC, OPD runs under the supervision of guard
कटरा बाजार। सीएचसी में महिला की मौत के बाद डॉक्टर और तीमारदार के बीच हुए विवाद के दूसरे दिन शनिवार को अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। ओपीडी के बाहर गार्ड की मौजूदगी में 250 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया, जबकि परिसर में पुलिस भी गश्त करती नजर आई।
विज्ञापन

सीएचसी में शुक्रवार को एक महिला की मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों व स्वास्थ्य कर्मियों के बीच विवाद हुआ था। डॉ. अरुण सिंह की तहरीर पर नरेंद्र तिवारी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया है।सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि आए दिन होने वाले विवादों से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की गई थी, जिसके बाद अस्पताल में गार्ड तैनात किया गया है। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारी डॉ. जयगोविंद ने घटना की निंदा करते हुए चिकित्सकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed