{"_id":"d3e0593821c534997a580fd6f83be48d","slug":"security-increased-at-nepal-border-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर बढ़ी सुरक्षा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव को लेकर देवीपाटन मंडल के तीन जनपदों से जुड़ी नेपाल सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैसे तो सीमा पर एसएसबी की टुकड़ी सड़क मार्ग, जंगल, सोता व अन्य रास्तों पर निगरानी कर रही है, लेकिन एसएसबी के साथ ही सिविल पुलिस की टीम भी इन रास्तों पर नजर गड़ाए हुए है।
सीमा पार से आने व जाने वाले हर एक व्यक्ति को चेकिंग के बाद ही प्रवेश मिल रहा है। शाम ढलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग तेज कर दी जाती है। सीमा पर खुफिया टीम को भी लगाया गया है। खुफिया टीम सीमा पर बसे लोगों के बीच सुरागरसी कर रही है।
इंडो-नेपाल सीमा के देवीपाटन मंडल के जिलों से जुड़े सभी क्षेत्रों पर शाम ढलते ही सीमा की निगरानी के लिए ड्रैगन लाइट का सहारा लिया जा रहा है। सीमा पर पूरी रात ड्रैगन लाइट से सिविल पुलिस के जवान निगरानी कर रहे हैं। रात गहराते ही सीमा पर चेकिंग कड़ी कर दी जाती है। आने व जाने वाले हर एक व्यक्ति का पहचान पत्र देखने के बाद ही उसे गुजरने की इजाजत दी जा रही है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर सतर्कता के पूरे इंतजाम किए गए हैं। देवीपाटन मंडल के बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच की सीमा पर खुफिया टीम को भी अलर्ट कर दिया गया है। सीमा पर टोह लेने के लिए एलआईयू (लोकल इंटेलीजेंस यूनिट) की टीम लगाई गई है। सीमा पर खड़े होने वाले वाहनों व आसपास के व्यवसायियों के साथ ही सीमा पर रहने वाले लोगों से भी खुफिया टीम टोह ले रही है।
पंचायत चुनाव को लेकर देवीपाटन मंडल के तीन जनपदों बलरामपुर, श्रावस्ती व बहराइच से जुड़ी नेपाल सीमा पार करके भारत आने व यहां से नेपाल जाने वाले हर एक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से तलाशी कराई जा रही है। पहले सीमा पर स्थित एसएसबी चौकी पर सीमा से आने व जाने वाले लोगों को चेक किया जा रहा है। इसके साथ ही सिविल पुलिस भी ऐसे लोगों की तलाशी कर रही है। तलाशी के बाद ही लोगों को वहां से गुजरने दिया जा रहा है।
पंचायत चुनाव को लेकर देवीपाटन रेंज से जुड़ी नेपाल सीमा पर पूरी तरह से सतर्कता बरती जा रही है। एसएसबी के साथ ही सिविल पुलिस भी सीमा पर नजर गड़ाए है। सीमा पार से आने व जाने वाले हर एक व्यक्ति की कड़ाई तलाशी कराई जा रही है। इसमें किसी प्रकार की कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मी को भी नहीं बख्शा जाएगा। - जितेंद्र प्रताप सिंह, डीआईजी, देवीपाटन रेंज