{"_id":"67b22a3969362dc66706b53c","slug":"security-increased-at-gonda-railway-stations-gonda-news-c-100-1-slko1026-132776-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गोंडा के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गोंडा के रेलवे स्टेशनों पर बढ़ी सुरक्षा
Sun, 16 Feb 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा रेलवे स्टेशन का रविवार को जायजा लेते एडीएम आलोक कुमार, एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत व अन्
गोंडा। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद गोंडा में सतर्कता बढ़ा दी गई है। गोंडा रेलवे स्टेशन के साथ ही मनकापुर व कटरा शिवदयालगंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। गोंडा रेलवे स्टेशन पर रविवार को एडीएम आलोक कुमार व एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत ने आरपीएफ व जीआरपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मनकापुर स्टेशन पर एसडीएम यशवंत राव व कटरा स्टेशन पर एसपी विनीत जायसवाल ने सुरक्षा व्यवस्था परखी। कटरा शिवदयालगंज से अयोध्या पुल तक भीड़ के मद्देनजर ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। पेश है रिपोर्ट-
गोंडा रेलवे स्टेशन : गोरखपुर रूट की ट्रेनें फुल
गोरखपुर की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। रविवार दोपहर गोंडा रेलवे स्टेशन पहुंची कोचीन एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते नजर आए। भीड़ को देखते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र पाल सिंह ने कर्मियों के साथ मोर्चा संभाला। ट्रेनों के सभी कोच फुल थे। यही हाल अन्य ट्रेनों का भी रहा। दरअसल, बसों के जाम में फंसने के कारण अब लोग गोंडा से ट्रेन से मनकापुर या गोरखपुर जाकर वहां से महाकुंभ जाने वाली ट्रेन से सफर कर रहे हैं। रविवार दोपहर गोंडा रेलवे स्टेशन पर प्रशासन की टीम पहुंच गई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही स्टेशन पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मनकापुर रेलवे स्टेशन : अब तक 10 लाख श्रद्धालु गुजरे
मनकापुर रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर अंजनी, राहुल, सोहरा देवी, बाबूराम, धर्मेंद्र, सुमन, कन्यावती, राधेश्याम आदि श्रद्धालु गोरखपुर-अयोध्या पैसेंजर ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। कहा कि, पहले अयोध्या जाएंगे। रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद वहां से प्रयागराज जाकर महाकुंभ में स्नान करेंगे। स्टेशन अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मनकापुर स्टेशन से बीते 14 फरवरी को 2800, 15 फरवरी को 2700 व 16 फरवरी को 2100 श्रद्धालु अयोध्या व प्रयागराज के लिए ट्रेनों से रवाना हुए हैं। महाकुंभ के लिए अब तक 10 लाख से अधिक श्रद्धालु मनकापुर स्टेशन से गुजरे हैं। रेलवे प्रशासन, जीआरपी, सिविल पुलिस व आरपीएफ की संयुक्त टीम यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगाई गई है। उपजिलाधिकारी यशवंत राव ने रविवार को मनकापुर स्टेशन का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा सहित अन्य बिंदुओं के बारे में अधिकारियों को रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
कटरा रेलवे स्टेशन : सब पर है नजर
अयोध्या सीमा पर स्थित कटरा रेलवे स्टेशन पर रविवार को अयोध्या जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए यहां पर अतिरिक्त चौकसी बरती जा रही है। आरपीएफ चौकी इंचार्ज विजय कुमार तिवारी ने बताया कि कटरा स्टेशन से प्रयागराज जाने के लिए कोई सीधी ट्रेन नहीं है। सिर्फ मनवर संगम एक्सप्रेस है, जिसका स्टाॅपेज यहां पर नहीं है। इस वजह से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालु अयोध्या से ट्रेन में सवार होने के लिए जा रहे हैं। एसपी विनीत जायसवाल ने रविवार को कटरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। साथ ही अयोध्या से सीमावर्ती होने के कारण अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की है। कटरा शिवदयालगंज में अयोध्या आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जा रही है।