फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Second dose of vaccine given to health workers in 22 hospitals

22 अस्पतालों में स्वास्थ्यकर्मियों को दी गई वैक्सीन की दूसरी डोज

Fri, 19 Feb 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
Second dose of vaccine given to health workers in 22 hospitals
गोंडा। कोरोना संक्रमण को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के 22 अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई।
विज्ञापन

टीकाकरण अभियान 23 सत्रों में आयोजित किया गया था। जिसमें 22 जनवरी को वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके 1803 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज दिया जाना था। टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व दो निजी अस्पताल चयनित किया गया था।
विज्ञापन

जिला पुरुष अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, एससीपीएम मेडिकल कॉलेज, एससीपीएम हॉस्पिटल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरियार पुरवा में टीकाकरण हुआ।
इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सीएचसी इटियाथोक, सीएचसी रुपईडीह, पीएचसी खरगूपुर, सीएचसी मुजेहना, सीएचसी पंडरी कृपाल, सीएचसी झंझरी(काजीदेवर), सीएचसी मनकापुर, सीएचसी बभनजोत, सीएचसी छपिया, सीएचसी तरबगंज, सीएचसी बेलसर, सीएचसी वजीरगंज, सीएचसी नबाबगंज, सीएचसी कर्नलगंज, सीएचसी कटरा बाजार, सीएचसी परसपुर, सीएचसी हलधरमऊ में टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ अजय सिंह गौतम ने बताया कि 22 जनवरी को कोविशील्ड वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना रोधी वैक्सीन की दूसरी डोज दी गयी है। दूसरे चरण में फ्रंट लाइन वर्करों के बाद बीमार व 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed