फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Search operation for people exposed to Corona positive

कोरोना पाजिटिव के संपर्क में आए लोगों के लिए सर्च ऑपरेशन

Sat, 18 Apr 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Search operation for people exposed to Corona positive
Search operation for people exposed to Corona positive - फोटो : GONDA
गोंडा। दिल्ली से गोंडा के कौड़िया क्षेत्र के एक गांव में पहुंचे युवक के कोरोना पाजिटिव होने के बाद जिले ही नहीं बल्कि पूरे मंडल में हाई अलर्ट कर दिया गया है। शुक्रवार की सुबह से ही मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अफसर गांव में कैंप कर रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार से ही मरीज के संपर्क में आए लोगों को ट्रेस करने के लिए कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम को लगा दिया गया था। बताया जा रहा है कि गांव के बगल का एक झोलाछाप डॉक्टर 15 अप्रैल की शाम को उसका इलाज करने के लिए उसके घर आया था। अब उसकी भी कोरोना की जांच के लिए सेंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग टीम की ओर से कई ओर लोगों की पहचान की गई है जिससे कोरोना पाजिटिव युवक मिला था। जो दो लोग उसे साथ लेकर गोंडा के जिला अस्पताल आये थे उनकी भी छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि वो दोनों अपने घर से भागे हुए हैं। ऐसे में विभाग की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम कई बार पुलिस के साथ उन दोनों लोगों के घर पे जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेतावनी दी गई है कि यदि वो लोग जल्द सामने आकर अपनी जांच नहीं कराते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। जो झोलाछाप डॉक्टर पीड़ित का इलाज करने उसके घर गया था, उसे जिला अस्पताल लाया गया है। यहां से सेंपलिंग के बाद क्वारंटीन कर दिया गया है।
कौड़िया के जिस गांव में शुक्रवार को कोरोना पाजिटिव मरीज की पुष्टि हुई थी वहां शनिवार सुबह से ही सैनिटाइजेशन का काम चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे गांव में लोगों की स्क्रीनिंग करने में जुटी हुई है। गांव की सड़कों और रास्ते को सैनिटाइज करने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद ली जा रही है। बताया जा रहा है कि पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। आसपास के मजरों में भी टीम जाकर पूछताछ कर रही है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग के साथ ही पूरे गांव की स्क्रीनिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिसमें भी कोई भी लक्षण मिलेंगे उनकी सेंपलिंग कराई जाएगी। जो लोग मरीज के सीधे संपर्क में आये हैं उनको तुंरत क्वारंटीन करा दिया गया है। सभी को सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed