{"_id":"5dbb1c538ebc3e013149ad92","slug":"sdm-showed-caution-about-dengue-patients-gonda-news-lko4896797143","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू मरीजों को लेकर एसडीएम ने दिखाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू मरीजों को लेकर एसडीएम ने दिखाई सतर्कता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। क्षेत्र में डेंगू के कहर को देखते हुए स्वास्थ्य टीम ने नगर के प्रत्येक वार्ड व मोहल्लों में डेंगू के मरीजों की छानबीन शुरू कर दी है। उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद्र गुप्ता व सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्रा, फार्मासिस्ट जीएस पाठक की टीम ने नगर के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में छापा मारा। एसडीएम ने सभी नर्सिंग होम संचालकों को निर्देश जारी किया कि उनके नर्सिंग होम में यदि डेंगू का मरीज आता है तो उसकी सूचना सीएचसी के अधीक्षक को दें। वही पैथोलॉजी लैब चलाने वाले संचालकों को निर्देश दिया गया कि उनके यहां जांच कराने वाले आने वाले मरीजों की जानकारी से स्वास्थ्य विभाग को लिखित में अवगत कराएं।
बीते दिन अमर उजाला ने ‘करनैलगंज में डेंगू का कहर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने करनैलगंज नगर में चल रहे बांबे नर्सिंग होम, रॉयल हॉस्पिटल, वारसी हॉस्पिटल, बाबा हॉस्पिटल सहित अन्य निजी चिकित्सालय पर छापा मारा। मजे की बात तो यह रही कि टीम के छापा मारने की सूचना फैलते ही सभी निजी अस्पताल व नर्सिंग होम संचालकों ने डेंगू के मरीजों को तितर-बितर कर दिया और डेंगू के मरीज न होने की लिखित सूचना सीएससी अधीक्षक को दी। एसडीएम ने सीएचसी अधीक्षक को नगर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों को चिह्नित कर जहां डेंगू के मरीजों की संख्या बताई जा रही है वहां लगातार स्वास्थ्य टीम भेजकर दवाओं का छिड़काव कराने एवं लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।
सीएमओं भी पहुंची, स्वास्थ्य सेवाओं को परखा
करनैलगंज (गोंडा)। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला ने गुरुवार को करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया और क्षेत्र में डेंगू के साथ-साथ बुखार या अन्य बीमारियों के फैलने की सूचना पर स्वास्थ्य टीम को लगातार क्षेत्र में भ्रमण करने, दवाओं का छिड़काव कराने तथा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों के माध्यम से रोगों से बचाव करने के लिए लोगों को जागरूक कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को निर्देश दिया। उन्होंने डेंगू के मरीजों को करनैलगंज अस्पताल में बुलाकर उनकी जांच जिला अस्पताल से कराने व उपयुक्त इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने करनैलगंज नगर क्षेत्र में स्वास्थ्य टीम को रवाना करके प्रत्येक मोहल्लों में रोगियों की पहचान व उनका इलाज शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
हलधरमऊ के रेवारी में भी मिले डेंगू के मरीज
करनैलगंज। डेंगू अब करनैलगंज नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी पहुंच गया है। हलधरमऊ ब्लॉक के ग्राम रेवारी में भी डेंगू के मरीज मिले हैं। करनैलगंज नगर के मोहल्ला नई बाजार निवासी मोहम्मद इजहार अली व शेर अली तथा सकरौरा निवासी पुत्तन इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम रेवारी में अंजनी कुमार इसी गांव के मजरा कुम्हारन पुरवा निवासी अजमल व रेवारी निवासी राम मिलन की बहू डेंगू से पीड़ित मिले हैं। जिनका इलाज लखनऊ वह गोंडा के निजी अस्पतालों में चल रहा है।