{"_id":"61d5db71b10d45730858236c","slug":"school-kasturba-gonda-news-lko612161254","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी स्कूल बंद पर 17 कस्तूरबा स्कूल खुले, ठंड व कोरोना से सहमी बच्चियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी स्कूल बंद पर 17 कस्तूरबा स्कूल खुले, ठंड व कोरोना से सहमी बच्चियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज(गोंडा)। जिले के 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश न होने और मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा-10 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने के आदेश के बावजूद इन विद्यालयों का संचालन बदस्तूर जारी है। विद्यालय को बंद करने का कोई आदेश जारी नहीं किया गया, और विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। इन स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां कोरोना व ठंड को लेकर सहमी हैं।
गोंडा जिले में 17 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। जहां कक्षा-6 से कक्षा-8 तक प्रत्येक विद्यालय में सौ छात्राएं आवासीय तौर पर विद्यालय में रहकर शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। विद्यालयों में न अलाव की कोई व्यवस्था है, और न ही ठंड से निपटने के लिए कोई अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इसके बावजूद विद्यालयों का संचालन हो रहा है, जबकि कक्षा-8 तक सभी परिषदीय एवं निजी विद्यालय शीतकालीन अवकाश और 14 जनवरी तक बंद है। कक्षा 6 से 8 तक पढ़ने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं के लिए विद्यालय का संचालन हो रहा है। बता दें कि मंगलवार की शाम मुख्यमंत्री द्वारा कक्षा-10 तक के समस्त विद्यालयों को बंद करने का निर्देश जारी किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आरपी सिंह का कहना है कि परियोजना कार्यालय लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश मिलने के बाद विद्यालयों को बंद किया जाएगा। परियोजना स्तर से इस संबंध में कोई दिशा निर्देश जारी नहीं किए गए।