फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   school,internet

दो हजार परिषदीय विद्यालयों में तेजी से दौड़ेगा इंटरनेट

Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
school,internet
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में इंटरनेट की समस्या दूर करने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए फाइबर टू द होम योजना से विद्यालयों में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। वह उन दो ब्लॉकों का चयन करेंगे, जहां सबसे अधिक इंटरनेट की समस्या है। स्कूलों को बीएसएनएल के एक एप से जोड़ा जाएगा। जिस पर स्कूलों की ओर से अपनी डिटेल देनी है, इंटरनेट की मांग करनी होगी। इसके बाद सुविधाएं से स्कूलों को जोड़े जान की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

प्रथम चरण जिलों के चयनित परिषदीय विद्यालयों में इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। पहले जिले के दो विकास खंडों के चयनित परिषदीय विद्यालयों को इंटरनेट सुविधा से जोड़ा जाएगा। इसके बाद सभी विकास खंडों के विद्यालयों में इंटरनेट सेवा मुहैया कराई जाएगी। जिन स्कूलों में स्मार्ट टीवी और प्रोजेक्टर लगाया जा चुका है। इन उपकरणों के संचालन में नेटवर्क की समस्या न हो, इसके लिए अब फाइबर टू द होम योजना के तहत स्कूलों को जोड़ा जाएगा। चयनित विद्यालयों में इंटरनेट सुविधा मुहैया कराने को लेकर निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग और बीएसएनएल में तय हुआ है कि स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा देने की पहल होगी। जिसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीएसए ने बताया कि एक ऑनलाइन पोर्टल जारी किया जा रहा है, जिसे लॉगिन करके अपनी मांग स्कूल के प्रधानाध्यापक करेंगे। बताया कि जिले में एक दर्जन से अधिक स्कूलों में आनलाइन क्लासों की व्यवस्था है, ऐसे में वहां पर स्कूल के समय इंटरनेट की जरूरत है। जिसके लिए पहल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलों में इंटरनेट से जोड़ने की पहल हुई है। जल्द ही उन दो ब्लॉकों का चयन किया जाएगा, जहां इंटरनेट की अधिक जरूरत है। इसके साथ ही ब्लॉक के सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को ऑनलाइन पोर्टल की लिंक उपलब्ध करा दी जाएगी। डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed