फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   samajwadi party

जहाज और हेलीकाप्टर में चलने वालों को नजर नहीं आ रही मंहगाई- नरेश उत्तम

Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
samajwadi party
02द्दस्रड्डश्च14-गोंडा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेशउत्तम। (संवाद) - फोटो : GONDA
धानेपुर (गोंडा)। किसान चेतना यात्रा लेकर बृहस्पतिवार को गोंडा पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने महंगाई, बेरोजगारी व किसान आंदोलन के मुद्दे पर मोदी योगी सरकार पर जमकर हमला किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने धानेपुर और बग्गीरोड में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस व खाद के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। प्रतिदिन इन वस्तुओं के दाम बढ़ रहे हैं। महंगाई चरम पर है, लेकिन जहाज और हेलीकाप्टर में उड़ने वाले प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को महंगाई दिखाई नहीं दे रही है। बाढ़ से पूरा प्रदेश जूझ रहा है, लेकिन सरकार सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान करते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर ही इन समस्याओं से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के रेहरा बाजार में जनसभा को संबोधित करने के बाद गोंडा की सीमा में सपा प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत किया गया। मेहनौन विधानसभा क्षेत्र के याकूबगंज बाजार व बाबागंज में सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी किसान चेतना यात्रा का स्वागत किया। धानेपुर बाजार में सपा नेत्री प्रतिभा सिंह व सपा जिला सचिव जितेंद्र नाथ सप्पू आदि कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल का स्वागत किया। बग्गीरोड कस्बे में पूर्व विधायक नंदिता शुक्ला व उनके बेटे राहुल शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। बग्गीरोड में आयोजित स्वागत सभा को संबोधित करते हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल महंगाई, किसान आंदोलन व बेरोजगारी के मुद्दे पर मोदी योगी सरकार पर जमकर बरसे। सपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार ने बेरोजगार युवाओं को प्रति वर्ष दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था लेकिन रोजगार देने के बात तो दूर शिक्षामित्रों को बेरोजगार कर दिया।
विज्ञापन

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि जमीन पर विकास योजनाओं के संचालन में सरकार पूरी तरह से फेल है। मंदिर के नाम पर लोगों की भावनाएं भड़काकर सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि इस निरंकुश सरकार को उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर ही महंगाई, बेरोजगारी जैसी समस्याओं से निजात मिल सकेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव, सपा नेेता सूरज सिंह, पूर्व विधायक बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक रमेश गौतम, सपा नेता मसूद आलम खां, नित्यानंद शुक्ला, विष्णुप्रताप सिंह, अन्नू तिवारी पंडित, अजय सिंह, बालकराम तिवारी, राधेश्याम मिश्रा, सुनील तिवारी, उमंग मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed