फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Salary of four superintendents stopped, notice issued to six

Gonda News: चार अधीक्षकों का रोका वेतन, छह को नोटिस

Fri, 29 Aug 2025 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Salary of four superintendents stopped, notice issued to six
गोंडा। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम प्रियंका निरंजन ने बड़ी कार्रवाई की है। लापरवाही मिलने पर इटियाथोक सीएचसी के अधीक्षक डॉ. सुनील पासवान, मनकापुर डॉ. एसएन सिंह, रुपईडीह के डॉ. अजय यादव तथा पंडरीकृपाल के डॉ. आलोक सिंह का वेतन रोकने का आदेश दिया है। इसके साथ ही छह अन्य सीएचसी अधीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है। समीक्षा के दौरान डीएम ने कहा कि सभी योजनाओं के कार्य समय से पूर्ण कराए जाएं। सभी अधीक्षक अपने-अपने सीएचसी व पीएचसी पर ही निवास करें। संस्थागत प्रसव एवं विभिन्न टीके समय से लगवाएं। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीजों को भर्ती कराएं। ई-कवच के पोर्टल को अपडेट करें। सभी उपकेंद्रों पर एएनएम की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। क्षय रोग कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान संबंधित अफसर को तत्काल सुधार करने को कहा गया। बैठक में सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. अनिल तिवारी, डॉ. देवेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. सीके वर्मा, डॉ. आरपी सिंह मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed