फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saffron flag will fly on one lakh houses

Gonda News: एक लाख घरों पर लहराएगा भगवा ध्वज

Thu, 27 Mar 2025 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 27 Mar 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Saffron flag will fly on one lakh houses
विहिप कार्यालय में भगवा ध्वज वितरित करते विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय। -संवाद
गोंडा। हिंदू नवरात्र व नववर्ष पर जिले के एक लाख घरों पर ओम लिखा भगवा ध्वज फहराया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद की ओर से सभी प्रखंड, उपखंड व खंड स्तर पर कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिले के मठ मंदिरों को अच्छे ढंग से सजाकर छोटी अयोध्या का रूप दिया जाएगा। इसके लिए विश्व हिंदू परिषद के विभाग कार्यालय पर झंडा बनाने का कार्य चल रहा है। साथ ही लखनऊ व कानपुर से भी भगवा झंडा मंगवाया गया है।
विज्ञापन

आगामी 30 मार्च से जिले में हिंदू नववर्ष व नवरात्र का शुभारंभ हो रहा है। विश्व हिंदू परिषद के विभाग संयोजक शारदाकांत पांडेय ने बताया कि गोंडा जिला अयोध्या का पड़ोसी है। इसके चलते ही हिंदू वर्ष के नए साल पर पूरे जिले को भगवामय करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव तक ध्वज पहुंचाया जाएगा। सभी मंदिर व मठों के महंत को भगवा ध्वज मुहैया कराया जाएगा। जो भी भक्त मंदिर में पहुंचेगा उसे प्रसाद स्वरूप भगवा ध्वज दिया जाएगा। 30 मार्च तक एक लाख से अधिक घरों पर भगवा ध्वज लहराने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

बनेंगे स्वागत द्वार, निकलेगी शोभायात्रा
विभाग संयोजक ने बताया कि हिंदू नव वर्ष पर नगर पालिका व सभी नगर पंचायतों के प्रमुख मार्गों पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। इस मौके पर विहिप की ओर से भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जगह-जगह यात्रा पर पुष्प वर्षा भी की जाएगी। साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों पर सुंदरकांड का पाठ भी आयोजित होगा। इसकी तैयारियों को लेकर संत महंतो के साथ बैठक भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed