{"_id":"58065ca74f1c1b716b703a3e","slug":"sadar-mla-s-vidio-viral-with-dancer","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक का डांसर के साथ वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक का डांसर के साथ वीडियो वायरल
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
डांसर पर रुपये लुटाते विधायक जगराम पासवान
- फोटो : अमर उजाला
बलरामपुर। सदर विधायक का डांसर के साथ वायरल हुआ वीडियो काफी चर्चा में आ गया है। विधायक वीडियो में नर्तकियों के साथ अशोभनीय हरकत करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को लेकर विधायक का कहना है कि वह भाई की शादी के दौरान आर्केस्ट्रा देख रहे थे, उन्होंने कोई गलत हरकत नहीं की है।
मिली जानकारी के मुताबिक बलरामपुर सदर सीट से सपा विधायक जगराम पासवान का नर्तकियों के साथ झूमते हुए एक वीडियो बीती छह जुलाई को यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। वीडियो में विधायक स्टेज पर डांस कर रही आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकी के साथ रुपये देने के बहाने अशोभनीय हरकत करते हुए नजर आ रहे हैं।
वीडियो में विधायक स्टेज के सामने भारी भीड़ के साथ मौजूद है। नर्तकी के नीचे पहुंचने पर विधायक काफी बेअंदाज हो जाते है। नर्तकी वापस आ रही है तो विधायक पहले हाथ पकड़कर उसे रोकते हैं फिर नोट डालने के बहाने नर्तकी के साथ अठखेलियां कर रहे है।
विज्ञापन
विधायक की इस हरकत से न केवल उनकी फजीहत हुई है, बल्कि इससे एक सम्मानित जन प्रतिनिधि की छवि भी धूमिल हुई है। जब इस संबंध में विधायक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि करीब आठ महीने पहले वह भाई की शादी के मौके पर आर्केस्ट्रा देख रहे थे। उन्होंने कोई गलत हरकत नहीं की है। खुशी के मौके पर परिवार में इतना चलता है।