{"_id":"5846f4f74f1c1be672448a6c","slug":"rural-roads-will-be-repair","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खराब सड़कों की अनदेखी, बनी सड़कों पर डामरीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी जिले की 15 सड़कों का 66.50 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प किया जाएगा। जिले की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 40 किलोमीटर की सात सड़कों का 24.50 करोड़ की लागत से कार्य शुरू कराया जा चुका है। इसके अलावा 40 करोड़ रुपये की लागत वाली 60 किमी की आठ सड़कों की मरम्मत के लिए 12 दिसंबर को ई-टेंडर कराया जाना है।
इसके अलावा ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से एक करोड़ रुपये की लागत से एक पुल बनाये जाने का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से सड़कों के जिले भर की सड़कों की मरम्मत से जिले की करीब 20 लाख आबादी को फायदा होगा।
जिले में गांवों को शहर के मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों का निर्माण कराया गया था। काफी दिनों से यह सड़कें बदहाल हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को शहर व कस्बाई क्षेत्र में आने-जाने में काफी असुविधा हो रही थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनी बालपुर से परसपुर को जाने वाली सड़क के बीच निचले इलाके में एक बड़ा पुल एक करोड़ रुपये की लागत से बनेगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पुल का प्रोजेक्ट तैयार कर बजट स्वीकृत के लिए प्रस्ताव उत्तर प्रदेश शासन को भेजा है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने पुल की लागत एक करोड़ रुपये तय की है। विभाग का मानना है कि पुल बन जाने से सड़क की सुरक्षा के साथ लोगों के आवागमन में आसानी होगी।
योजना से बनी इन सड़कों की होगी मरम्मत
कहां से कहां तक दूरी (किलो में)
* गोंडा-फैजाबाद मार्ग चंदापुर मझारा 5.1
* मनकापुर नवाबगंज बक्सरा ग्रण्ट 5.0
* बालपुर परसपुर 12.8
* मसकनवा रेलवे क्रॉसिंग पायर खास 7.0
* गोंडा-डेहरास मार्ग बलवीरपुर 5.2
* गोंडा-मनकापुर मार्ग फरेंदा मोतीगंज 5.0
* करनैलगंज फतेहपुर खुटेहना 9.8
* भंभुआ चचरी 6.1
* अलहापुर चचरी फलहागंज 6.8
* रामापुर कटुआनाला 8.0
* गोंडा-उतरौला रोड पारासराय 8.0
* मनकापुर-मछलीगांव कुरसान 6.1
* छपिया पारासराय बभनानखास 6.2
* परसा मण्डप 5.0
* गोंडा-लखनऊ रोड सरईयांमाफी 5.0