फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Rubber mold interlocking will be made at 59 places in the city

Gonda News: शहर में 59 स्थानों पर बनेगी रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग

Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Rubber mold interlocking will be made at 59 places in the city
गोंडा। नगर पालिका प्रशासन ने शहर को संवारने की योजना के तहत काम शुरू कर दिया है। शहर के सभी 27 वार्डों में पांच करोड़ रुपये से 85 स्थानों पर कार्य कराए जाएंगे। इसमें सबसे ज्यादा 59 रबरमोल्ड इंटलॉकिंग के कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सीसी रोड और नाले-नालियों के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। नगर पालिका प्रशासन ने विकास कार्यों को लेकर निविदा की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जल्द ही सभी वार्डों में निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन


शहर के विभिन्न मोहल्लों में कई वर्षों नाली-सड़क को लेकर कार्य नहीं कराए गए हैं। सड़कें टूट चुकी हैं। गड्ढे ही गड्ढे नजर आते हैं। वाहनों से निकलने में लोगों को खासी मुसीबतें झेलनी पड़ती हैं। वहीं, नाले-नालियों के टूटने के कारण जगह-जगह जलभराव की समस्या है। बरसात के मौसम में जलभराव से भी लोग परेशान होते हैं। इन समस्याओं को लेकर सभासदों ने चेयरमैन से कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर अब अमल शुरू हुआ है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने शहर के 59 स्थानों पर रबरमोल्ड इंटलॉकिंग लगाने की तैयारी की है। सीसी रोड एवं नाली-नाले के निर्माण की भी कार्ययोजना तैयार है। साहबगंज में सचिन चौरिसया के मकान से नजमा के मकान तक रोड का उच्चीकरण, नाली निर्माण एवं लिंक गलियों में रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग का कार्य 9.81 लाख रुपये से कराया जाएगा। मेवातियान में सीता के घर से डॉ. शाहिद के मकान व मास्टर नईम के मकान से सब्बू के मकान के आगे तक रबरमोल्ड इंटरलॉकिंग तथा नाली निर्माण का कार्य 7.71 लाख रुपये से कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed