फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Royal India, tricolor and Shah Bahraich in next round

रायल इंडिया, तिरंगा व शाह बहराइच अगले दौर में

Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
स्व. सीताशरण सिंह एवं स्व. कप्तान सिंह प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन तीन मैच खेले गये। रायल इंडिया क्लब, तिरंगा क्रिकेट क्लब एवं शाह बहराइच की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया। जितेंद्र, तारिक एवं साइमंडस को शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन


स्थानीय स्पोटर्स स्टेडियम में चल रहे स्व. सीताशरण सिंह एवं स्व. कप्तान सिंह प्राइजमनी क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन मंगलवार को पहला मैच रायल इंडिया क्लब और न्यू प्लेयर क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन


टॉस जीतकर न्यू प्लेयर की टीम ने रायल इंडिया की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रायल इंडिया की टीम ने 14 ओवर में 127 रन बनाये।
विज्ञापन
विज्ञापन


127 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यू प्लेयर की टीम जितेंद्र की घातक गेंदबाजी 21 रन पर चार विकेट की बदौलत 105 रनों पर ही आल आउट हो गई।

23 रनों से मैच जीतने वाली रायल इंडिया क्लब के गेंदबाज जितेंद्र को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरा मैच टाइगर क्रिकेट क्लब बहादुरापुर एवं तिरंगा क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइगर क्रिकेट क्लब ने 12 ओवर में 114 रन बनाए। 114 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिरंगा क्रिकेट क्लब की टीम ने तारिक के ताबड़तोड़ 67 रनों की बदौलत दो विकेट पर 116 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया।

तारिक को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। तीसरा मैच नवानगर क्रिकेट क्लब एवं शाह बहराइच क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नवानगर क्रिकेट क्लब की टीम ने 14 ओवर में 129 रन बनाये।


इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह बहराइच की टीम ने साइमंडस के आतिशी 68 रनों की बदौलत 11 ओवर में ही चार विकेट पर 132 रन बनाकर आसानी से मैच जीत लिया। साइमंडस को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed