फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Roads are full due to lack of drainage, traffic is difficult

सड़क पर जल जमाव, दस हजार आबादी का घर से निकलना दूभर

Thu, 26 Aug 2021 10:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Roads are full due to lack of drainage, traffic is difficult
गोंडा में स्टेशन के बगल कालोनी में घरों के बाहर भरा पानी। - फोटो : GONDA
गोंडा। शहर के पास सतईपुरवा, बूढ़ादेवर, गरीबीपुरवा व न्यू इंदिरा नगर कॉलोनी में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक में बारिश का पानी भरा है।
विज्ञापन

यहां रहने वाली करीब दस हजार आबादी का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय नागरिकों ने कई बाद प्रदर्शन किया। जिला प्रशासन व नगर पालिका से जलनिकासी की व्यवस्था करने की मांग की। लेकिन समस्या अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन

शहर के करीब आधा दर्जन गांव व मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को गंदगी व जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि इन मोहल्लों में चारों तरफ गंदगी का अंबार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन के बगल से सतईपुरवा होते हुए न्यू इंदिरा नगर कालोनी को जाने वाली सड़क पर बारिश का पानी लबालब भरा हुआ है। इन कालोनियों में लोगों के घरों के बाहर भारी जल जमाव की स्थित बनी हुई है।
जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार प्रशासन से नाला निर्माण व सफाई अभियान चलाने की मांग की, लेकिन सिर्फ आश्वासन के सिवा लोगों को कुछ नहीं मिला।
अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने बताया कि पिछले कई सालों से यहां पालिका व रेलवे की बीच जगह को लेकर विवाद चल रहा है। इसकी वजह से नाला निर्माण नहीं हो पा रहा है। इससे इस मोहल्ले की जलनिकासी व्यवस्था पूरी तरह धड़ाम है। रेलवे परिसर का पानी नगर पालिका में डाल दिया जाता है। जिससे जलजमाव की स्थित बनी रहती है।

इनसेट
जलनिकासी की समस्या को लेकर गुरुवार को न्यू इंदिरा नगर कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन कर सड़क व नाला निर्माण कराए जाने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि यदि मोहल्ले में जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। पूरे मोहल्ले में लबालब गंदा पानी भरा है, जिससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed